K-Glow: दूध vs दही स्किन के लिए क्या है बेहतर?

Korean Skin जैसी चिकनी और चमकती हुई त्‍वचा पाने के लिए आप भी यदि दूध और दही इस्‍तेमाल करती हैं, तो एक बार लेख पढ़कर जान लें कि दोनों में से कौन सी चीज आपको के-ग्‍लो दिला सकती है। 
Updated:- 2026-04-21, 17:14 IST
k glow beauty tips

Korean Skin Care: युवा महिलाओं में आजकल कोरियन स्‍टार्स जैसी चमकती त्‍वचा पाने का क्रेज देखा जा रहा है। वैसे त्‍वचा के प्राकृतिक रंग को केवल केमिकल ट्रीटमेंट या सर्जरी से ही बदला जा सकता है, मगर घर में उपलब्‍ध कुछ प्राकृतिक चीजों का रोज इस्‍तेमाल किया जाए, तो आपको K-Glow मिल सकता है। दूध और दही भी इन्‍हीं चीजों में एक हैं। हालांकि, इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूजन है कि दुध और दही दोनों में से किसे लगाने पर ज्‍यादा ग्‍लोइंग स्किन मिलती है।

इस विषय पर हमारी बात ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से हुई है। वह कहती हैं, "दूध और दही दोनों ही त्‍वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद चीजें हैं, मगर दोनों ही स्किन पर अलग तरह से काम करते हैं, दोनों की प्रॉपर्टीज भी थोड़ी अलग होती हैं।" रेनू हमें यह भी बताती हैं कि दही और दूध में कौन सी चीज स्किन पर ज्‍यादा ग्‍लो लेकर आती है।

दूध है नेचुरल क्‍लींजर

दूध का काम त्‍वचा की क्‍लींजिंग करना होता है। यह त्‍वचा की ऊपरी परत की गंदगी को हटा देता है। इस बात का ध्‍यान रखना जरूरी है कि ऑयली स्किन वाले नॉर्मली कोई भी दूध इस्‍तेमाल कर सकते हैं, मगर ड्राई स्किन वालों को हमेशा ही रॉ मिल्‍क यूज करना चाहिए। इससे चेहरे की ड्राईनेस कम होती है।

दही है नेचुरल एक्‍सफोलिएटर

दही काम भी त्‍वचा को गहराई से साफ करना होता है। यह एक नेचुरल एक्‍सफोलिएटर होता है। सीधे शब्‍दों में कहा जा सकता है कि दही त्‍वचा पर स्‍क्रब का काम करता है। दही से त्‍वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत रिमूव हो जाती है। ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए तो दही वरदान है। इसे लगाने से स्किन से निकलने वाला अतिरिक्‍त तेल रिमूव हो जाता है। आपका चेहरा फ्रेश नजर आता है।

यह भी पढ़ें- K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर

portrait-young-female-with-facial-clay-mask-has-white-hairband-around-head_176532-11243

दही और दूध में से कौन बनाता है त्‍वचा को सॉफ्ट?

दूध और दही दोनो में ही लैक्टिक एसिड होता है। दही में लैक्टिक एसिड की मात्रा थोड़ी कम होती है। ऐसे में त्‍वचा को सॉफ्ट बनाने में दूध ज्‍यादा मददगार होता है। वहीं दही बेजान त्‍वचा में जान डालता है और उसे ज्‍यादा हेल्‍दी बनाता है। दही के इस्‍तेमाल से त्‍वचा ज्‍यादा ब्राइट नजर आती है।

इंस्‍टेंट ग्‍लो के लिए दही या दूध,क्‍या है बेस्‍ट?

अगर आप इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं, तो दही थोड़ा ज्यादा असरदार हो सकता है। यह त्वचा की गहराई में जाकर क्‍लीन करता है। वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है और आपको गहराई से नमी चाहिए, इसके लिए दूध ज्‍यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

रेनू कहती हैं, "कोरियन ग्‍लो पाने के लिए आपको त्‍वचा की बाहरी देखभाल के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्‍यान देना होगा। इतना ही नहीं, अपनी त्‍वचा को सूर्य की यूवी रेज से बचाना होगा और पर्याप्‍त नींद और पानी पीना होगा। स्किन केयर के साथ-साथ अगर आप यह सब कुछ कर लेती हैं, तो आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।"

यह भी पढ़ें- Open Pores से हैं परेशान? घर पर बनाएं यह नेचुरल Korean Face Gel और पाएं बेदाग मुलायम त्वचा

 

curd uses for k glow

अंत में कहा जा सकता है कि दूध और दही दोनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं, मगर आपको यदि ग्‍लोइंग स्किन चाहिए है तो आपको दही का अधिक इस्‍तेमाल करना चहिए। आप फेस वॉश और फेस पैक की तरह दही का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

नोट- आपको चेहरे पर दही इस्‍तेमाल करने पर पहली ही बार में हो सकता है बहुत अच्‍छा रिजल्‍ट न मिले, मगर रोजाना अगर आप चेहरे पर दही लगाती हैं, तो आपके चेहरे पर गजब का के-ग्‍लो आ जाएगा।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik 

FAQ
क्या दही से सच में K-Glow मिलता है?
हां, दही डेड स्किन हटाकर चेहरे को तुरंत ब्राइट दिखा सकता है, लेकिन यह ग्लो अस्थायी होता है।
क्या रोज दही लगाने से K-Glow मिल सकता है?
धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है, लेकिन ओवरयूज़ से स्किन इरिटेशन भी हो सकता है। संतुलन जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।