Beauty-K Obsessed: शीशे की तरह चमकेगी त्वचा, सुबह उठने के बाद करेंगी ये काम

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं । लेकिन, इसके बाद भी परिणाम सही तरह से नहीं मिल पाता है। वहीं इन दिनों कोरियन ब्यूटी टिप्स काफी ट्रेंड में है और अगर आप भी शीशे की तरह चमकती त्वचा चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हम आपको कुछ कोरियन ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं जो आप अगर सुबह उठने के दौरान करती हैं तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी साथ ही इसकी चमक भी बनी रहेगी।
स्किन टोनर का करें इस्तेमाल

जहां त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए त्वचा को साफ करना जरूरी है तो वहीं हेल्दी स्किन पाने के लिए आप टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर का इस्तेमाल करने से जहां स्किन हाइड्रेट रहती हैं तो वहीं स्किन पर ग्लो भी आता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें
- इसके बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर टोनर अप्लाई करें।
- इसे थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे
सीरम का करें इस्तेमाल

सीरम स्किन के लिए फायदेमंद है और इसका सही तरह से इस्तेमाल करने से स्किन का ग्लो बना रहेगा साथ ही स्किन स्वस्थ भी रहेगी। वहीं स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए आप सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह अप्लाई करें सीरम
- बेट्स क्वालिटी वाला सीरम लें।
- इसे आप हथेलियों पर लगाकर चेहरे पर लगाएं।
- हलके हाथों से मसाज करें।
- सीरम अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
इसे भी पढ़ें: K-Obsessed : कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर बना सकती हैं शीट मास्क
अगर आपको कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घरेलू चीजों की मदद से फेशियल करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।