जानिए क्यों हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के कारण होता है हेयर फॉल

जब भी कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप के साथ-साथ हम बालों को भी स्टाइल करते हैं। बालों को स्टाइल करते समय हम कई तरह के हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनके इस्तेमाल से कुछ वक्त के लिए भले ही आपके बाल अच्छे दिखें, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हो सकता है कि लगातार हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के कारण आपके बाल कमजोर हो गए हों या फिर बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो गई हो। इस स्थिति में आपको ना केवल बालों की अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है, बल्कि आपको यह भी जानने की कोशिश करनी चाहिए कि किन वजहों से हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट आपके बालों पर नेगेटिव असर डालते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आखिरकार हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट किस तरह हेयर फॉल की वजह बनते हैं-
हीट से होता है डैमेज
हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के साथ-साथ हम कई तरह के टूल्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्लर व ब्लो ड्रायर आदि आपके बालों को एक डिफरेंट लुक देने में मदद करते हैं। लेकिन जब बालों पर बहुत अधिक हीट का इस्तेमाल किया जाता है तो यह बालों के झड़ने व दोमुंहे होने का कारण बनता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इस तरह के हीट हेयर स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करें। साथ ही, इनके इस्तेमाल से बालों पर हीट प्रोटेक्टेंड को अवश्य इस्तेमाल करें, जिससे बालों को कम से कम नुकसान हो।
इसे भी पढ़ें :ऑयली बालों के लिए घर पर आसानी से बनाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क
हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट में केमिकल मौजूद होना
अमूमन हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट को तैयार करते समय उसमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल्स के कारण बालों पर इंस्टेंट और बेस्ट रिजल्ट नजर आते हैं। लेकिन अगर इन हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट को रेग्युलर बेसिस पर इस्तेमाल किया जाता है तो इससे बाल बहुत अधिक केमिकल के संपर्क में आते हैं और ये केमिकल्स बालों पर अपना नेगेटिव इफेक्ट डालते हैं। इन केमिकल्स के कारण बालों की जड़े कमजोर होती हैं और हेयर फॉल की समस्या शुरू हो जाती है। (होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका)
प्रोडक्ट्स में अल्कोहल शामिल होना
अधिकतर हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स में अल्कोहल को भी शामिल किया जाता है। यह आपके बालों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। दरअसल, जब अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाता है तो यह प्रोडक्ट्स आपके बालों को बहुत अधिक रूखा बनाते हैं। बालों के रूखेपन के कारण वे और भी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं। ऐसे बाल बहुत अधिक फ्रिजी व अनमैनेजबल हो जाते हैं और फिर कमजोर बालों में हेयर फॉल की समस्या भी शुरू हो जाती है।
इसे भी पढ़ें :फ्रिजी बालों की इस तरह करें देखभाल
हेयर डैमेज से कैसे बचें
- अगर आप हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से होने वाले हेयर फॉल से बचना चाहती हैं तो आपको कुछ आसान उपायों को अपनाना चाहिए-
- मार्केट से कभी भी केमिकल बेस्ड हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स ना खरीदें। इन दिनों मार्केट में नेचुरल केमिकल फ्री स्टाइलिंग प्रोडक्ट भी अवेलेबल हैं।
- जब भी आप कोई प्रोडक्ट खरीदें तो पहले उसके लेबल को अवश्य चेक करें। (सफेद बालों को काले करने का आसान तरीका)
- हल्की क्वालिटी के स्टाइलिंग प्रोडक्ट से बचें। इनमें इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- अगर संभव हों तो आप घर पर ही कुछ हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट बनाएं। ये एकदम नेचुरल होते हैं और बालों को स्टाइल करने के साथ-साथ उन्हें नरिश्ड भी करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।