ठंड के मौसम में मैट लिपस्टिक से रूखे नहीं लगेंगे होंठ, बस लगाएं कुछ इस तरह

अगर आपको मैट लिपस्टिक लगाना काफी अच्छा लगता है और आप चाहती हैं कि ठंड के मौसम में मैट लिपस्टिक लगाते हुए आपके होंठ रूखे नजर ना आएं तो आप इसे सही तरह से लगाएं।

Mitali Jain
right way of wearing matte lipstick m

जब ठंड का मौसम आता है तो सिर्फ आपका स्किन केयर रूटीन का तरीका ही नहीं बदलता, बल्कि आपको अपने मेकअप में भी कुछ चेंजेस करने होते हैं। यहां बात सिर्फ शेड्स में बदलाव करने की नहीं है, हमें प्रॉडक्ट के टाइप को भी बदलना होता है। ठंड के मौसम में जहां पर वार्म शेड्स को अपने मेकअप का हिस्सा बनाते हैं, वहीं मेकअप प्रॉडक्ट्स में क्रीमी टेक्सचर को कैरी करना पसंद करती हैं, ताकि स्किन रूखी व फटी-फटी नजर ना आए।

यकीनन क्रीम बेस्ड मेकअप प्रॉडक्ट का इस्तेमाल विंटर में करना एक अच्छा आईडिया है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस मौसम में मैट लुक को भी उतना ही बेहतरीन तरीके से कैरी कर सकती हैं। मसलन, इस मौसम में महिलाएं मैट लिपस्टिक अप्लाई करने से बचती हैं, क्योंकि इससे उनके होंठ Flaky नजर आते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो इस मौसम में भी अपनी फेवरिट मैट लिपस्टिक शेड को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। बस जरूरत है कि आप उसे सही तरह से अप्लाई करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विंटर्स में मैट लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बता रहे हैं-

पहले करें एक्सफोलिएशन

matte lipstick exfoliation

सर्दियों के महीने में आपके होंठ बहुत अधिक ड्राई और फ्लेकी हो जाते हैं और अगर ऐसे में मैट लिपस्टिक को होंठों पर लगाया जाए तो ऐसे में होंठों का रूखापन और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए मैट लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा मृत त्वचा से छुटकारा पाएं। इसके लिए आप सबसे पहले अपने होठों को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें। इससे आप होंठ मुलायम बनते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इन स्किन केयर रूटीन की मदद से विंटर में त्वचा बनेगी सॉफ्ट-सॉफ्ट

लगाएं लिप बाम

matte lipstick apply lipbalm

ठंड के मौसम में होंठों को एक्सफोलिएट करने के बाद लिप बाम जरूर लगाएं। यह आपके होंठों की नमी को बनाए रखेगा और उन्हें रूखा होने से बचाएगा। आप भी लिप्स को एक्सफोलिएट (लिक्विड लिपस्टिक एप्लीकेशन मिस्टेक्स) करने के बाद एक हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं।

 

अगर आपका लिप बाम एसपीएफ युक्त होगा तो इससे लिप्स को नमी तो मिलेगी और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा।

लिप मास्क का लें सहारा

matte lipstick lipmask

अगर ठंड के मौसम में आपके होंठ बहुत अधिक रूखे हो गए है और सिर्फ लिप बाम से आपको फायदा नहीं हो रहा है तो ऐसे में मैट लिपस्टिक लगाने से पहले लिप मास्क लगाना भी एक अच्छा आईडिया है।

इसे जरूर पढ़ें- Lip Beauty Care: सॉफ्ट और गुलाबी होंठों के लिए आजमाएं ये 3 होममेड लिप मास्क

अगर आप लिप मास्क का इस्तेमाल करती हैं तो इससे होंठों को गहराई से नरिशमेंट मिलता है। आप इसे दिन में दो बार अप्लाई करें, फिर देखिए विंटर्स में भी मैट लिपस्टिक कितना ब्यूटीफुल लुक देगी।

चुनें सही लिपस्टिक

matte lipstick right choice

आप भले ही मैट लिपस्टिक लगाने वाली हैं, लेकिन तब भी आपको लिपस्टिक का चयन बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। आप ऐसी मैट लिपस्टिक को चुनें, जिनमें हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट हों। यह आपके होंठों को रूखा होने से बचाएंगे और इस तरह मैट लुक बेहद ब्यूटीफुल लगेगा।

 

अब अगर आप विंटर्स में मैट लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करना ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Disclaimer