herzindagi
know the difference between spot treatment and pimple patch

क्या आप जानते हैं स्पॉट ट्रीटमेंट और पिंपल पैच के बीच अंतर?

पिंपल और एक्ने, दोनों अलग होते हैं। पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन एक्ने की समस्या से निजात पाने में समय लगता है। एक्ने की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-13, 13:18 IST

क्या किसी खास त्योहार से पहले ही आपके चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं? ऐसे में  दिमाग में यह सवाल आता है कि जल्दी मुंहासे को ठीक कैसे करें? मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे आजमाएं जा सकते हैं। इसके अलावा, पिंपल पैच और एक्ने स्पॉट ट्रीटमें भी किया जा सकता है। 

शायद आपने इन दोनों प्रोडक्ट का नाम पहली बार सुना होगा? आज इस आर्टिकल में डॉक्टर गीतिका आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगी। साथ ही, पिंपल्स को कम कैसे किया जा सकता है। 

क्या होता है स्पॉट ट्रीटमेंट? (Spot Treatment Benefits)

what is spot treatment

  • स्पॉट ट्रीटमेंट में एक्टिव इंग्रीडियंट्स की मदद से एक्ने स्पॉट को ट्रीट किया जाता है।
  • अगर स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए इस प्रोडेक्ट का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, तो ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, खुजली की भी परेशानी होने लगती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि त्वचा पर इस प्रोडक्ट का कितना इस्तेमाल करना चाहिए।
  • स्पॉट ट्रीटमेंट एक्ने के अलग-अलग टाइप पर भी इफेक्टिव होते हैं। इसमें सूजन भी शामिल है।
  • पिंपल्स, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स पर भी डायरेक्ट अप्लाई किया जा सकता है।
  • जब एक ही जगह पर बहुत सारे पिंपल्स होने लगे, तब इसे ब्रेकआउट कहा जाता है। ब्रेकआउट्स की समस्या को कम करने के लिए भी ये उपयोगी है।

क्या होते हैं पिंपल पैचेस? (How To Use Pimple Patches)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Geetika Mittal Gupta (@drgeetika)

  • पिंपल पैचेस हाइड्रोकोलॉइड से बनते हैं, जो एक मॉइश्चर अब्जॉर्बिंग ड्रेसिंग है। इनका इस्तेमाल घाव को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। 
  • पिंपल पैचेस ट्रांसपेरेंट होते हैं। यानी अगर आप चेहरे पर इनका उपयोग करेंगी, तो यह नजर नहीं आएंगे। आप दिन में इनका उपयोग कर सकती हैं। 
  • स्पॉट ट्रीटमेंट के मुकाबले पिंपल पैचेस के इस्तेमाल से इरिटेशन कम होती है। यह त्वचा के लिए जेंटल होते हैं। 
  • अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स सर्फेस के अंदर हैं, तो इसके उपयोग से फायदा नहीं होगा। यह सर्फेस पिंपल्स के लिए ज्यादा इफेक्टिव है।
  • इसमें फ्लूइड को अब्जॉर्ब करने के लिए हाइड्रोकोलॉइड है, जिससे सूजन नहीं होती है।
  • पिंपल पैचेस प्रोटेक्टिव बैरियर और शील्ड प्रदान करते हैं , जिससे पिंपल पर गंदगी और बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें कैसे करें एक्ने-प्रोन स्किन की देखभाल

मुंहासे की समस्या को कम कैसे करें? (Causes Of Pimples)

  • क्या आप जानती हैं कि पिंपल्स का कारण त्वचा पर सीबम का अत्यधिक उत्पादन है। सीबम के कारण पोर्स क्लॉग हो जाते हैं।
  • पिंपल्स की समस्या को कम करने के लिए आपको ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें सैलिसिलिक एसिड और बेंजोयल पेरोक्साइड पाया जाता हो।
  • ये क्लींजर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। साथ ही, पोर्स को अनक्लॉग भी करते हैं। 
  • नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर पोर्स को ब्लॉक किए बगैर त्वचा को मॉइश्चर करने का काम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन बातों का रखेंगी ध्यान तो कम हो जाएगी एक्ने ब्रेकआउट की समस्या

स्पॉट ट्रीटमेंट या पिंपल पैचेस, क्या करें इस्तेमाल? (Skin Care Tips)

what is pimple patches

अलग-अलग प्रकार के एक्ने को ट्रीट करके के लिए स्पॉट ट्रीटमेंट लाभकारी है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसके उपयोग से त्वचा पर इरीटेशन ज्यादा होती है। एक्टिव और सर्फेस पिंपल के लिए पिंपल पैचेस का इस्तेमाल करें। यह पिंपल को बढ़ने से रोकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको जेंटल एक्सफोलिएशन करना चाहिए। एक्सफोलिएशन आपकी स्किन को हेल्दी रखने का काम करता है। साथ ही, एक्सफोलिशन से आपकी त्वचा पर पिंपल भी नहीं होंगे। 
  • पिंपल्स को बढ़ने से रोकने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
  • अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें। अपनी डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। 
  • त्वचा को हाइड्रेट करना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। त्वचा पर हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं।

 नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही, अपना स्किन टाइप भी जानें, ताकि आपकी त्वचा पर किसी प्रोडक्ट का गलत रिएक्शन न हो।

 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।