अलग-अलग टाइम पर हेयरवॉश करने से बालों पर पड़ता है यह प्रभाव

हेयर केयर का सबसे बेसिक स्टेप है हेयर वॉश करना, क्योंकि इसके जरिए ही बालों और स्कैल्प पर जमी गंदगी को दूर किया जा सकता है। वैसे सालों से सिर्फ इसी बात पर चर्चा होती रही है कि आपको बालों को कितनी बार क्लीन करना चाहिए। जहां कुछ महिलाएं हर दिन बालों को वॉश करना अच्छा मानती हैं। वहीं कुछ महिलाओं का मानना है कि इससे स्कैल्प व हेयर्स का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और बालों में रूखापन बढ़ने लगता है। इसलिए सप्ताह में दो या तीन बार ही हेयर्स को शैम्पू करना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर फोकस किया है कि आपको किस टाइम पर हेयर वॉश करना चाहिए। शायद नहीं। अमूमन महिलाएं अपनी सुविधानुसार हेयर्स को शैम्पू करती हैं। कुछ महिलाओं के पास सुबह के समय वक्त नहीं होता, इसलिए वे रात में हेयर्स को शैम्पू करती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को सुबह शैम्पू करना सही लगता है। हालांकि अलग-अलग समय पर बालों को धोने से आपके हेयर्स पर डिफरेंट तरीके से प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किस टाइम हेयर वॉश करने पर आपको क्या लाभ और नुकसान होते हैं-
रात में शैम्पू करना

रात में बालों को धोने से उन्हें स्वाभाविक रूप से सूखने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जो वास्तव में आपकी स्कैल्प और बालों की हेल्थ के लिए अच्छा है। जबकि, सबुह जब आप जल्दी में होती हैं तो बालों को सुखाने के लिए हाई हीट पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, जिससे बालों को नुकसान होता है। ज्यादातर महिलाएं रात में अपने बालों को धोना इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि यह उनके सुबह के समय को बचाता है। सुबह के समय अमूमन महिलाओं के पास इतना समय नहीं होता कि वह हेयर वॉश करके उसे नेचुरली सूखने दें और फिर उसे स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: रोजाना बाल धोने के झंझट से है बचना तो अपनाएं ये 9 स्मार्ट ट्रिक्स
होता है यह नुकसान

जहां रात में हेयर्स वॉश करने से आपको लाभ होता है, वहीं इससे कुछ नुकसान भी होते हैं। मसलन, अगर आप हेयर वॉश के तुरंत बाद सो जाती हैं तो इससे बालों के कमजोर होने की संभावना रहती हैं। गीले बाल आपके तकिए के साथ फ्रिक्शन पैदा करेंगे। कभी भी गीले बालों में नहीं सोना चाहिए। (इन हेयर ब्रश को बनाएं अपना साथी) इसलिए अगर आप रात में सो रही हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले बालों को अच्छी तरह सुखाकर उसे कॉम्ब करके व बालों में रबर लगाकर ही सोएं।
सुबह हेयर वॉश करना

सुबह के समय बाल धोने से आपको कुछ खास बेनिफिट होते हैं। मसलन, रात के समय बाल धोना हर हेयर टाइप के लिए सही नहीं माना जाता, क्योंकि अगर आपके हेयर्स फाइन हैं या फिर स्कैल्प ऑयली व ग्रीसी है तो ऐसे में वे रात भर में बहुत अधिक तेल विकसित कर सकते हैं, जिससे बालों की लचक कम होती है। इसके अलावा अगर आप रात में बालों को पूरी तरह से सूखने से पहले बिस्तर पर जाती हैं तो इससे स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ हो सकता है। यह रोगाणुओं के विकास को प्रोत्साहित करता है जो जलन पैदा कर सकता है। जबकि सुबह हेयर वॉश करने में आपको यह समस्या नहीं होती।
नुकसान

सुबह हेयर वॉश करने का एक नुकसान यह है कि सुबह के समय हेयरवॉश करने के बाद हम हेयर स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करती हैं, जो बालों को कमजोर व रूखा बनाता है। इसलिए अगर आप सुबह हेयर वॉश कर रही हैं तो यह सुनिश्चित करें कि सबसे पहले हेयर वॉश करें और उसके बाद घर के काम निपटाएं ताकि आपके बालों को नेचुरली सूखने का समय मिल सके।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: रात में बाल धोने से होते ये 3 नुकसान, ऐसे करें बालों की देखभाल
हरजिन्दगी टिप

हो सकता है कि अभी भी आप हेयरवॉश की टाइमिंग को लेकर कन्फ्यूज हों तो ऐसे में आप अपनी जरूरत के अनुसार बालों को वॉश कर सकती हैं। इसके अलावा, यदि आप सप्ताह में तीन बार अपने बाल धोती हैं, तो दो बार सुबह में और एक बार रात में बाल धोना आपके लिए बेहतर रहेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।