आईब्रो जेल का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये फायदे

Verified By Beauty Expert Riya Vashisht
आई मेकअप के दौरान सिर्फ आइलिड या फिर आईलैशेज पर ही पर्याप्त ध्यान देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आईब्रो भी आपके फाइनल लुक में उतनी ही अहम् भूमिका निभाती है। अगर आपकी आईब्रो सही शेप में होती हैं तो इससे आपका फेस थोड़ा लिफ्ट होता हुआ नजर आता है और ऐसे में आपका लुक काफी अच्छा लगता है।
आज के समय में आईब्रो को एक परफेक्ट शेप देने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट अवेलेबल हैं, लेकिन अधिकतर महिलाएं अभी भी केवल आईब्रो पेंसिल का ही इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करने से अक्सर आपकी आईब्रो में हार्श लाइन विजिबल होती हैं और ऐसे में आपको नेचुरल आईब्रो लुक नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप एक नेचुरल लुक चाहती हैं तो आईब्रो जेल का इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको आईब्रो जेल का इस्तेमाल करने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रही हैं-
मिलता है नेचुरल लुक

यह आईब्रो जेल का इस्तेमाल करने का एक सबसे बड़ा लाभ है। अधिकतर महिलाएं अपनी आई ब्रो को थिन व ब्यूटीफुल तो दिखाना चाहती हैं, लेकिन वह यह भी चाहती हैं कि उनकी आईब्रो एक नेचुरल लुक दे। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो ऐसे में आप आईब्रो जेल का इस्तेमाल करें।
अमूमन आईब्रो पेंसिल से दिखने वाली हार्श लाइन आपके पूरे लुक को गड़बड़ा देती हैं। लेकिन आई ब्रो जेल के साथ ऐसा नहीं होता है। इससे आपकी आईब्रो नेचुरल लुक ही देती है। बस आप अपनी आईब्रो हेयर के अनुसार सही शेड का चयन करें।
मिलती है थिक आईब्रो

अमूमन महिलाओं के फेस पर थिक आईब्रो काफी अच्छी लगती हैं और महिलाएं इसके लिए माइक्रोब्लेडिंग या अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप आईब्रो जेल का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इन ट्रीटमेंट में पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है। आईब्रो जेल का इस्तेमाल करते समय आईब्रो हेयर अच्छी तरह सेट हो जाते हैं, जिससे आई ब्रो अधिक थिक नजर आती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन आईब्रो हैक्स को जानने के बाद आपके मेकअप को मिलेगा परफेक्ट लुक
समय की बचत

अगर आप कम समय में खुद को रेडी करना चाहती हैं तो आपको आईब्रो जेल का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए। आई ब्रो जेल का इस्तेमाल करते समय आपको अपेक्षाकृत कम समय लगता है। इतना ही नहीं, आईब्रो पेंसिल का इसतेमाल करने के बाद ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाया जाता है, ताकि आई ब्रो को सेट किया जा सके।
लेकिन आईब्रो जेल अप्लाई करने के बाद आपको ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाने की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। आप बस ब्रश की मदद से उसे सेट कर सकती हैं। इस तरह आपके समय व पैसे दोनों की बचत होती है।
इसे भी पढ़ें:पतली आईब्रो को 2 मिनट में मोटा कैसे दिखाएं, जानें क्विक हैक
लॉन्ग लास्टिंग प्रोडक्ट है आइब्रो जेल

यूं तो आई ब्रो को सेट करने और उसे एक ब्यूटीफुल लुक देने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट अवेलेबल हैं, लेकिन फिर भी आईब्रो जेल को उन सभी से ज्यादा अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अधिकतर आइब्रो प्रोडक्ट लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। (आइब्रो को घना बनाता है ये तेल)
लेकिन आइब्रो जेल के साथ ऐसा नहीं है। जब आप एक बार आई ब्रो जेल को अपनी आई ब्रो पर अप्लाई करती हैं और उसे अच्छी तरह सेट करती हैं, तो आपकी आई ब्रो पूरा दिन ऐसी ही रहती हैं।
तो अब आप भी आई मेकअप के दौरान आईब्रो जेल का इस्तेमाल करें और नेचुरली ब्यूटीफुल व थिक आईब्रो पाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।