Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:33 PM IST

चाहिए बाउंसी हेयर तो राउंड ब्रश का कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप बालों में मैक्सिमम वाल्यूम चाहती हैं तो राउंड ब्रश का इस्तेमाल कुछ इस तरह करें।
Updated:- 2020-03-10, 16:30 IST
bouncy and stylish hair main

बालों को कॉम्ब करने के लिए हेयरब्रश की जरूरत होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। मार्केट में कई तरह के हेयर ब्रश मिलते हैं और यह हेयर ब्रश बालों को सुलझाने के अलावा हेयरस्टाइलिंग में भी मदद करते हैं। यही कारण है कि हर हेयरब्रश को इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है। आमतौर पर बालों को वॉल्यूम व बाउंस देने के लिए राउंड हेयरब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। आपने पार्लर में भी देखा होगा कि बालों को बाउंसी बनाने के लिए एक्सपर्ट ब्लो ड्रायर और राउंड ब्रश को बालों पर इस्तेमाल करते हैं।

वैसे अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और बाउंस के साथ हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो आप भी राउंड ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि आपको इसे सही तरह से बालों में अप्लाई करना आना चाहिए। राउंड हेयर ब्रश को बेहद ही अलग तरीके से इस्तेमाल में लाया जाता है और अगर आप इसे सही तरह से यूज नहीं करतीं तो आपको कभी भी परफेक्ट लुक नहीं मिलता। तो चलिए जानते हैं बालों में मैक्सिमम वॉल्यूम क्रिएट करने के लिए राउंड हेयर ब्रश को किस तरह यूज किया जाए-

ब्रश का सही आकार

brush using tips

किसी भी चीज का सही तरह से इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब आप सही प्रॉडक्ट का चयन करें। यह एक पहला व सबसे जरूरी स्टेप है, जिसे अक्सर महिलाएं मिस कर देती है। आप भी अगर राउंड ब्रश का इस्तेमाल कर रही है तो आपको सही आकार के राउंड ब्रश को चुनना चाहिए।

 

आजकल मार्केट में डिफरेंट साइज में राउंड ब्रश मिलते हैं। अगर आप बाउंसी हेयर के साथ टाइट कर्ल्स चाहती हैं तो smaller barrel ब्रश को चुन सकती हैं। वहीं स्ट्रेट लेकिन वाल्यूम हेयर लुक के लिए आप लार्ज barrel ब्रश को चुनें।

इसे भी पढ़ें: हेयरस्प्रे को करें सही तरह से इस्तेमाल, बालों को नहीं होगा कोई नुकसान

सूखे बालों में करें यूज

hair styling tips 

कुछ लड़कियां हेयर स्टाइलिंग के लिए हेडवॉश के तुरंत बाद राउंड ब्रश को बालों में इस्तेमाल करती हैं। हालांकि यह तरीका गलत है। याद रखें कि बालों में बाउंस तभी आता है, जब हेयर एयर-ड्राई हों। इसलिए कुछ देर इंतजार करें और बालों को नेचुरली सूखने दें। इससे आपको एक अच्छा लुक मिलेगा

इसे भी पढ़ें: हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त फॉलो करें ये रुल्स, नहीं झड़ेंगे बाल

पहले सुलझाएं बाल

attractive hairstyle

यूं तो ब्रश की मदद से बालों को सुलझाया जाता है, लेकिन इसके लिए राउंड ब्रश का प्रयोग ना करें। यह बालों में उलझकर आपकी परेशानी और भी बढ़ा सकते हैं। राउंड ब्रश का सीधे इस्तेमाल करने से बाल तो अधिक टूटेंगे ही, साथ ही आपको बाउंसी हेयर लुक भी नहीं मिलेगा। इसलिए पहले किसी मोटे कंघे से बालों को अच्छी तरह सुलझाएं। उसके बाद राउंड ब्रश की मदद से बालों को बाउंस दें।

 

सेक्शन निकालना है जरूरी

round brush know how to use

बालों को कॉम्ब करने और स्टाइल करने का भी एक तरीका होता है। अमूमन लड़कियां सीधे ही राउंड ब्रश को बालों में अप्लाई करती हैं, जिसके कारण बालों को बाउंस तो नहीं मिलता, लेकिन वह काफी ज्यादा उलझते हैं। लेकिन अगर आप राउंड ब्रश की मदद से एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो पहले बालों के सेक्शन करें और फिर उसके बाद हर सेक्शन पर राउंड ब्रश का इस्तेमाल करें। बालों को स्मॉल सेक्शन में बांटने से उसमें बेहतर वाल्यूम व बाउंस आता है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।