इन तरीकों से लगाएंगी लिपस्टिक तो कप और गिलास पर नहीं लगेंगे उसके निशान

जब भी हमें किसी पार्टी या फंक्शन में जाना होता है तो अक्सर हम अपने मेकअप पर खासा ध्यान देती हैं। कभी-कभी बोल्ड लिपस्टिक के जरिए एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करती हैं। यह यकीनन आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता होगा। लेकिन आपने शायद नोटिस किया होगा कि जब आप बोल्ड लिपस्टिक लगाती हैं और पार्टी में पानी, चाय या कॉफी आदि पीती हैं तो कप व गिलास पर आपकी लिपस्टिक के निशान रह जाते हैं। इससे थोड़ी शर्मिन्दगी तो होती ही है, साथ ही साथ जब लिपस्टिक के दाग कप पर लगते हैं तो आपके मेकअप खासतौर से लिपस्टिक को भी एक टचअप की जरूरत पड़ती है। हालांकि पार्टी में आप बार-बार यकीनन ऐसा नहीं करना चाहेंगी। बेहतर होगा कि आप लिपस्टिक को कुछ इस तरह लगाएं कि बाद में कुछ पीते समय लिपस्टिक के दाग पर कप पर ना लगे। तो चलिए आज हम आपको लिपस्टिक अप्लाई करने के इस तरीके के बारे में बता रहे हैं-
लिप्स को करें प्रिपेयर
जिस तरह आप फेस पर मेकअप करने से पहले उसे रेडी करती हैं, ताकि आपका मेकअप स्मूद व लॉन्ग लास्टिंग बने, ठीक उसी तरह आपको लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप्स पर भी थोड़ा काम करना चाहिए। इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करना न भूलें। इसके बाद थोड़ा लिप प्राइमर जरूर लगाएं। यदि आपके पास प्राइमर नहीं है, तो बस अपने होंठों पर अपने फाउंडेशन या कंसीलर की बहुत कम मात्रा लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं गुलाबजल और ग्लोइंग त्वचा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
पहले लगाएं लिप लाइनर
कभी भी सीधे ही लिपस्टिक लगाने की शुरूआत ना करें। बल्कि हमेशा पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाने के बाद उसे लिप्स पर फिल करें। यह आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ वे आपके लिपस्टिक को एक बेस देते हैं, और इसे स्मज या ब्लीड होने से रोकते हैं। इससे बाद में लिपस्टिक के दाग कप आदि पर नहीं लगते।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में त्वचा की खूबसूरती बरक़रार रखने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स
जरूर करें ब्लॉट
यह ट्रिक यकीनन लिपस्टिक स्टेन्स की समस्या से आपको छुटकारा दिलाएगी। अपनी लिपस्टिक लगाने के बाद इसे सूखने देने के लिए कुछ सेकंड रुकें। फिर से एक साफ टिश्यू लें और हल्के से इसे अपने होंठों के बीच में दबाएं ताकि अतिरिक्त लिपस्टिक को आसानी से हटाया जा सके। इसके बाद आप उसी लिपस्टिक को एक बार रि-अप्लाई करें। (चेहरे को सुंदर बनाने के लिए टिशू पेपर करें इस्तेमाल)
पाउडर को करें डस्ट
यह भी एक तरीका है, जिससे कप आदि पर लिपस्टिक के दाग से बचा जा सकता है। इसके लिए लिपस्टिक लगाने के बाद आप अपने होंठों के ऊपर एक टिश्यू रखें और टिश्यू के ऊपर कुछ लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर को डस्ट करें। यह लिपस्टिक से सभी अतिरिक्त तेल और नमी को सोख लेगा और इसे जगह पर लॉक कर देगा, जिससे कप आदि उसके निशान नहीं पड़ेंगे साथ ही साथ आपको बार-बार टच-अप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।