शहनाज हुसैन से जानें कितने प्रकार की होती है वैक्स और इनके फायदे?

शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे कारगर ब्यूटी ट्रीटमेंट है। हालांकि, वैक्सिंग से दर्द होता है। लेकिन इससे सारे बाल हट जाते हैं, जिसके बाद हमारी स्किन सॉफ्ट और क्लीन नजर आती है।
ऐसा कहा जाता है कि वैक्सिंग करने से धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ कम होने लगती है। इसलिए वैक्सिंग के बाद कुछ समय तक बाल नहीं आते हैं। आज शहनाज हुसैन हमें बताने जा रही हैं वैक्स के प्रकार और इनके फायदों के बारे में।
कोल्ड वैक्स
कोल्ड वैक्स को पैराफिन वैक्स और रेसिन से बनाया जाता है। मार्केट में आपको कई तरह की कोल्ड वैक्स मिल जाएंगी। जिन महिलाओं को बॉडी के लार्ज एरिया पर वैक्सिंग करवानी होती है उनके लिए यह वैक्स अच्छी होती है।
चॉकलेट वैक्स

अगर आपने गौर किया होगा तो आपको पता चलेगा कि सैलून में चॉकलेट वैक्सिंग प्रीमियम ट्रीटमेंट बन गया है। इसमें कोको बीन्स और डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि चॉकलेट में कोको की मात्रा अधिक होती है, जिससे त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जिससे एजिंग की समस्या कम होती है।
चॉकलेट वैक्सिंग के फायदे

- त्वचा पर चॉकलेट लगाने से हमारी स्किन मुलायम होती है।
- कोको बीन्स में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। ऐसे में चॉकलेट वैक्स करवाने से सूजन, रेडनेस और दर्द कम होता है।
- इसके उपयोग से लंबे समय तक आपको दोबारा वैक्सिंग करवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
- यह बात हम सभी जानते हैं कि फ्रेग्नेंस हमारे मूड को प्रभावित करती है। चॉकलेट वैक्स की खुशबू बेहद अच्छी होती है, जिसके कारण आपको अच्छा महसूस होगा। (इस 1 नेचुरल चीज से करें वैक्सिंग)
इसे भी पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
हॉट वैक्स
आपने भी कभी न कभी हॉट वैक्स जरूर करवाई होगी? लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है और यह किन चीजों से बनी होती है? हॉट वैक्स चीनी, नींबू और शहद से बनी होती है। (घर पर वैक्स कैसे बनाएं?)
इसे भी पढ़ें:शहनाज हुसैन से जानें अनचाहे बाल हटाने के कई तरीके और हेयर रिमूव करने से जुड़ी समस्याएं
कैसे की जाती है हॉट वैक्सिंग?
इस वैक्स का उपयोग बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन के अनुसार किया जाता है। इसके लिए कॉटन स्ट्राइप पर वैक्स लगाई जाती है और फिर इसे खींचा जाता है। हॉट वैक्स लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इसके कारण आपके हाथ जल सकते हैं। इसलिए एक बार उंगली पर वैक्स को लगाकर टेस्ट कर लें। इस वैक्स के उपयोग से टैनिंग की समस्या भी कम होती है।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।