ड्राई स्किन में मेकअप को बनाना है लॉन्ग लास्टिंग तो इन मेकअप सेटिंग स्प्रे का लें सहारा

ठंड के मौसम में ड्राई स्किन के लिए मेकअप करना काफी कठिन होता है। चूंकि ठंडी हवाएं स्किन का मॉइश्चर छीन लेती हैं। ऐसे में अगर मेकअप किया जाए तो मेकअप में वह स्मूदनेस नहीं आती। इसलिए लड़कियां मेकअप से पहले स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करती हैं। लेकिन इन सभी मेकअप प्रॉडक्ट के अलावा जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वह है मेकअप सेटिंग स्प्रे। मेकअप सेटिंग स्प्रे की मदद से आप अपने मेकअप को लंबे समय तक यूं ही फ्रेश लुक दे सकती हैं।
चूंकि आपकी स्किन ड्राई है, इसलिए बेहतर होगा कि अन्य मेकअप प्रॉडक्ट की तरह आपका मेकअप सेटिंग स्प्रे को भी हाइड्रेटिंग हो। अगर आपका सेटिंग स्प्रे हाइड्रेटिंग होगा तो यह ना सिर्फ आपके मेकअप को लंबे समय तक यूं ही बनाए रखेगा, बल्कि इसके कारण आपकी स्किन में रूखापन नहीं होगा और आपका मेकअप भी उतना ब्यूटीफुल लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Makeup tips: चेहरे पर हो जाते हैं मुंहासे, तो इन चीजों का ध्यान रखें
तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ सेटिंग स्प्रे के बारे में बता रहे हैं, जो ड्राई स्किन के लिए एकदम परफेक्ट हैं और आप इन्हें मार्केट से लेकर ऑनलाइन साइट्स पर आसानी से खरीद सकती हैं-
एवियन फेशियल स्प्रे

एवियन फेशियल स्प्रे स्किन के हाइड्रेशन को बढ़ाता है। यह आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के साथ-साथ स्किन को एक रिफ्रेशिंग लुक देता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसे स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे यह सेंसेटिव स्किन के लिए भी काफी अच्छा है।
यह थोड़ा कॉस्टली जरूर है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद आपको निराशा नहीं होगी। इसका प्राइज वैसे तो 5299 रूपए है, लेकिन आप अमेजन से 2227 रूपए में आसानी से खरीद सकती हैं।
ग्लैम एसेंशियल हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे

यह एक ऐसा सेटिंग स्प्रे है, जो ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा है। आप फाउंडेशन लगाने के बाद आप दस से बारह इंच की दूरी से इस सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक हाइड्रेटिंग स्प्रे है। इसमें पैराबेन, सल्फेट और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस है। इसके अलावा यह क्रूएलिटी फ्री है। इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद आपको एक रिफ्रेशिंग लुक मिलता है। आप इसे आसानी से ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
एनवाईएक्स ड्यूई फिनिश मेकअप सेटिंग स्प्रे

रूखी स्किन के लिए एनवाईएक्स ड्यूई फिनिश मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। जहां ऑयली स्किन के लिए आप इसी ब्रांड के मैट फिनिश मेकअप सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें, वहीं रूखी स्किन के लिए ड्यूई फिनिश मेकअप सेटिंग स्प्रे किया जा सकता है। यह सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है। यह लाइटवेट स्प्रे फ्लॉलेस लुक देता है। आप इस सेटिंग स्प्रे को अमेजन से खरीद सकती हैं।
ई आई एफ स्टूडियो मेकअप मिस्ट

यह मेकअप मिस्ट लाइटवेट और ऑयल फ्री है। यह अल्कोहल फ्री मिस्ट है। इसमें ऐलोवेरा, ग्रीन टी, खीरा, विटामिन ए, सी और ई भी मौजूद है। आप मेकअप लगाने के बाद 12-16 इंच दूरी पर मेकअप मिस्ट स्प्रे करें और इसे खुद ब खुद सूखने दें। आप चाहें तो टिश्यू की मदद से अतिरिक्त स्प्रे को भी हटा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप एयरब्रश मेकअप के बारे में जानना चाहती हैं कि ये क्या है और इसे कैसे करते हैं?
अगर आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे रगड़े नहीं, बस स्किन पर हल्का सा डैब करें। आप इसे हर दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहती हैं तो यहां पर क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।