Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

मेकअप स्प्रे को इस तरह करेंगी इस्तेमाल आईशैडो से लेकर ब्लशर तक नहीं होगा खराब

मेकअप तो हर लड़की करती है लेकिन मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल बहुत ही कम लड़कियां करती हैं तो जानिए मेकअप स्प्रे कितने काम की चीज़ है।
Updated:- 2018-09-24, 15:02 IST
makeup spray beauty tips main

मेकअप तो हर लड़की करती है लेकिन मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल बहुत ही कम लड़कियां करती हैं। अगर आप मेकअप स्प्रे इस्तेमाल नहीं करती तो आपको मेकअप के बाद स्किन पर दरारों का दिखना या कुछ देर बाद ही मेकअप उतरना या फिर मेकअप फैल जाना ऐसी कुछ ना कुछ परेशानी जरुर होती होगी ऐसे में आप मेकअप स्प्रे को यूज़ करने के ये ब्यूटी टिप्स जान लेंगी तो आपको काफी फायदा होगा। मेकअप स्प्रे आपके आईशैडो से लेकर ब्लशर, लिपस्टिक सबके काम आता है इतना ही नहीं ये आपके चेहरे को फ्रेश लुक भी देता है।

मेकअप स्प्रे प्राइमर का काम करता है

अगर आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप इसकी जगह मेकअप करने से पहले मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप करने से पहले आप फेसवॉश कर लें फिर आप चेहरे को मॉइश्चराइज़ करें और कुछ मिनट बाद चेहरे पर मेकअप स्प्रे कर लें। इससे आपका चेहरा फ्रेश लुक तो देगा ही लेकिन आपका मेकअप ऐसा सेट होगा कि वो फिक्स ही रहेगा।

makeup spray

लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए 

अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअफ एक जैसा हो और वो काफी देर तक आपके चेहरे पर टिके तो आप ब्यूटी ब्लेंडर के साथ पानी की जगह उसे मेकअप स्प्रे के साथ यूज़ करें इससे आपको परफेक्ट मेकअप लुक तो मिलेगा ही साथ ही आपका चेहरा भी ग्लोइंग दिखेगा।

makeup spray beauty tips

परफेक्ट आईशैडो के लिए

अगर आप ये चाहती हैं कि आपको परफेक्ट आईशैडो लुक मिले और सब आपकी तरफ देखते ही रह जाएं तो आप मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल करें। आईशैडो लगाने से पहले ब्रश पर हल्का सा मेकअप फिक्सिंग स्प्रे लगा लें इससे ना सिर्फ आईशैडो आपकी आंख पर ज्यादा देर तक टिकेगा बल्कि ये आपको फिनिशिंग लुक भी देगा। सबसे बड़ा फायदा ये है कि ऐसे आईशैडो लगाने से वो कभी फैलेगा भी नहीं।

फ्रेश लुक के लिए

मेकअप करने के बाद कई बार ऐसा होता है कि आपको फ्रेश लुक नहीं मिलता। कभी आपके चेहरे पर पाउडर ज्यादा हो जाता है तो ब्लशर ऐसे में आप मेकअप के बाद जब ऊपर से चेहरे पर मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं तो इससे मेकअप आपकी स्किन पर आसानी से ऑब्ज़र्व हो जाता है। जिसकी वजह से आपको नेच्यूलर मेकअप लुक मिलता है।

 

मेकअप कभी नहीं होगा खराब 

अगर आप कहीं ऐसी जगह जा रही हैं जहां काफी देर तक चेहरे पर मेकअप चाहती हैं तो ये तो जानती हैं कि कोई भी मेकअप 3-4 घंटे में खराब होने लगता है। ऐसे में आप मेकअप के बाद उस पर मेकअप स्प्रे करके तो जरुर जाएं लेकिन अपने साथ इस मेकअप स्प्रे को भी ले जाएं। मेकअप फिक्सिंग स्प्रे को बिल्कुल हल्का सा और दूर से अगर आप 3-4 घंटे बाद दोबारा स्प्रे करेंगी तो इससे आपको फ्रेश मेकअप लुक इंस्टेंट मिल जाएगा।

मेकअप फिक्सिंग स्प्रे जितना फायदेमंद है इसे इस्तेमाल करना उतना ही बड़ा काम भी है। हालांकि कहने को तो ये है कि सिर्फ स्प्रे करना है लेकिन स्प्रे अगर ज्यादा या कम हो जाए तो भी ये आपका लुक बिगाड़ सकता है। तो आपको मेकअप स्प्रे से अगर ये सारे फायदे चाहिए तो आप इसे इस्तेमाल करने से पहले प्रेक्टिस जरुर कर लें। इससे आपको अंदाज़ा हो जाएगा कि आपको स्प्रे कितनी दूर से करना है और कितना करना है।  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।