आईमेकअप तब तक कंप्लीट नहीं माना जाता, जब तक आईलैश को एक परफेक्ट लुक ना दिया जाए। आमतौर पर महिलाएं अपनी आईलैश को घना व ब्यूटीफुल लुक देने के लिए आईलैश कर्लर और मस्कारे को अप्लाई करती हैं। उस समय तो आईलैश अच्छी लगती हैं, लेकिन जल्द ही वह DROOPY नजर आती हैं। खासतौर से, जिन महिलाओं की पलकें लंबी व घनी होती हैं, उनके साथ यह समस्या अधिक होती है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि आपसे गलती कहां हो रही है और आप अपनी इस समस्या को दूर कैसे करें।
अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं की लिस्ट में शामिल है और अक्सर आप इस समस्या से जूझती हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आईलैश कर्लर हैक्स बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपको फिर कभी दोबारा DROOPY LASHES की परेशानी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
इसे भी पढ़ें: पार्टी में दिखना है सबसे खास तो अलग अंदाज में लगाएं गोल्ड आईशैडो
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
सुनने में आपको अजीब लगे कि आईलैश को कर्ल करने में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल। लेकिन यह एक बेहद यूजफुल ट्रिक है। जिस तरह बालों को कर्ल करने के लिए अगर हीट टूल्स का इस्तेमाल किया जाए तो यह लंबे समय तक टिकते हैं। ठीक उसी तरह आईलैश को कर्ल करने के बाद आप उसके लुक को यूं ही बनाए रखना चाहती हैं तो आप पहले हेयर ड्रायर की मदद से आईलैश कर्लर को गर्म करें। इसके लिए आप आईलैश कर्लर को लगभग तीन से चार इंच दूर रखें और इसे कुछ सेकंड के लिए गर्म करें। इसके बाद आप उसे अपने लैशेज पर अप्लाई करें। हालांकि आप यह सुनिश्चित करें कि आईलैश कर्लर बहुत अधिक गर्म ला हो, अन्यथा इससे आपकी लैशेज को नुकसान पहुंच सकता है। लास्ट में आप मस्कारा अप्लाई करें। अगर लैश एक्सटेंशन करवाया है आपने तो इस तरह safely रिमूव करें मस्कारा
करें सेक्शन
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिनकी आईलैश हैवी हैं और आईलैश कर्लर के इस्तेमाल के बाद भी आपको परफेक्ट लुक नहीं मिलता तो आप सभी आईलैश हेयर को एक साथ कर्ल करने की जगह छोटे-छोटे सेक्शन में कर्ल करें। यह ऐसे ही है, जैसे आप बालों को कर्ल या स्ट्रेट करने के लिए छोटे-छोटे सेक्शन करती हैं और आपको एक बेहतर लुक मिलता है। इसी तरह, आप आईलैश हेयर्स के थोड़े-थोड़े पार्ट पर कर्लर को अप्लाई करें। अब पार्लर जाए बिना घर पर इन नुस्खों से अपने आइलैशेज़ को करें कर्ल
Recommended Video
अप्लाई कर्लर विद मस्कारा
अमूमन आईलैश कर्लर को इस्तेमाल करने के बाद मस्कारा अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आईलैश कर्लर से आपको एक बेहतरीन लुक मिले तो आप कर्लर के बाद मस्कारा अप्लाई करने की जगह दोनों को एक साथ इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले आप अपने सीधे हाथ में आईलैश कर्लर लेकर उसे लैश को कर्ल करें। अब आप दूसरे हाथ में मस्कारा वैंड लें। इसके बाद आप आईलैश कर्ल को पकड़े हुए ही मस्कारा को अपने लैशेज पर अप्लाई करें। आपकी लैशेज को एक परफेक्ट लुक मिलेगा। साथ ही DROOPY LASHES नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो लम्बे समय तक पलकों से चिपके रहेंगे Eyelash Extensions
लगाएं लाइनर
वैसे तो आईलैश कर्लर की मदद से आप अपनी आई लैश को कर्ल करती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आप आईलैश कर्लर से आप एक परफेक्ट आईलाइनर क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद की कलर्ड पेंसिल आईलाइनर को कर्लर के अपर पार्ट के बॉटम सेक्शन पर लगाएं। यवह हिस्सा जो आपकी लैश लाइन के ठीक ऊपर स्पर्श करेगा। इसके बाद आप इसे लैश लाइन पर अप्लाई करें। इस तरह आप कम टाइम में एकदम परफेक्ट आईलाइनर लगा पाएंगी।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।