अपर लिप्स करवाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

हमारे पूरे शरीर पर बाल होते हैं। अक्सर महिलाएं हाथ, पैर, अंडरआर्म्स, आईब्रो और अपर लिप्स के बाल रिमूव करवाती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम अपर लिप्स और आईब्रो के बाल करते हैं। इन दोनों जगहों की ग्रोथ जल्दी हो जाती है। इन बालों को हटाने के लिए महिलाएं पार्लर जाती हैं।
शरीर के बाल हटाने में काफी दर्द होता है। खासतौर पर बात जब चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने की आती है तो इसके लिए लड़कियां अपर लिप्स थ्रेडिंग करवाती हैं। अपर लिप्स करवाते वक्त आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि स्किन को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचें। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बाते बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।
तकनीक पता हो
कई बार लंबे समय तक ऐसा नहीं किया जाता है। ऐसे में धागे से कटने का डर रहता है। जब भी आप ऐसा न कर पाएं तभी ब्यूटीशियन को रुकने के लिए बोलें। साथ ही नाक के बिल्कुल करीब थ्रेडिंग करवाने से बचें। इसके कारण नाक के आसपास छोटे-छोटे पिंपल हो सकते हैं।
सही जगह पर करवाएं थ्रेडिंग
अपर लिप्स करवाते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि धागा केवल होंठों के ऊपर ही इस्तेमाल किया जाए। यानी कई बार ब्यूटीशियन गालों पर भी थ्रेडिंग कर देती हैं, जिसके कारण चेहरे के एक हिस्से के बाल हट जाते हैं, जो देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जरूरत से ज्यादा बाल भी आने लगते हैं। (अपर लिप्स के बाल कैसे रिमूव करें)
सही क्रीम का करें उपयोग
अपर लिप्स के बाद क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है ताकि ड्राइनेस न हो, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी स्किन पर किसी भी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई बार क्रीम के कारण भी रिएक्शन होकर होंठों के ऊपर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इसलिए वही क्रीम लगाए, जो आपकी स्किन पर सूट करती हो। (आईब्रो थ्रेडिंग से जुड़ी बातें)
इसे भी पढ़ें:अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने के लिए अपनाएं ये तरीके
स्किन न हो ड्राई
ड्राई स्किन पर थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। इसके कारण स्किन फ्लेकी हो सकती है। इसलिए हमेशा स्किन को मॉइश्चराइज करें और फिर अपर लिप्स करवाएं।
इसे भी पढ़ें:घर पर नेचुरल तरीकों से ऐसे हटाएं अपर लिप के बाल
वैक्स का लें सहारा
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।