अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने के लिए अपनाएं ये तरीके

हम सभी के अपर लिप पर थोड़े बहुत बाल आते ही हैं। लेकिन अगर ये अपर लिप हेयर बहुत अधिक डार्क होते हैं या फिर अगर किसी को यह बहुत अधिक आते हैं तो ऐसे में आपको सबके सामने शर्मिन्दी हो सकती है।
इस स्थिति में अक्सर हम अपर लिप हेयर को ट्वीज़िंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग के जरिए पूरी तरह से रिमूव करना ही पसंद करते हैं। यकीनन यह चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी ट्वीज़िंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग का सहारा लेना नहीं चाहती हैं तो ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर अपर लिप के बालों को नेचुरली लाइटन कर सकती हैं।
जब अपर लिप हेयर लाइटन हो जाते हैं, तो इन्हें आसानी से नोटिस नहीं किया जा सकता है। जिसके कारण आपका चेहरा भी अजीब और भद्दा नजर नहीं आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने में आपकी मदद करेंगे-
अंडे का करें इस्तेमाल

अंडे के सफेद भाग में विटामिन और प्रोटीन दोनों होते हैं, जिनकी मदद से अपर लिप के बालों को आसानी से हल्का करने में मदद कर मिलती है। इसके अलावा, यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में भी मददगार है।
आवश्यक सामग्री-
- एक अंडे का सफेद भाग
- आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर
इस्तेमाल का तरीका-
- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडे का सफेद भाग लें और उसमें कॉर्न फ्लोर को मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण को अपने अपर लिप हेयर पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- अंत में, पानी की मदद से इसे वॉश करें।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर नेचुरल तरीकों से ऐसे हटाएं अपर लिप के बाल
चीनी और नारियल से बनाएं स्क्रब
चीनी में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से ना केवल अपर लिप के बालों को लाइटन करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे उन्हें नेचुरल तरीके से हटाया भी जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच चीनी
- आधा चम्मच नारियल का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
- इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और नारियल तेल को मिक्स करें।
- इसे अपने अपर लिप हेयर पर लगाएं और हल्के हाथों से कुछ देर तक स्क्रब करें।
- अब आप इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, इसे पानी की मदद से धो लें।
बेसन आएगा काम

बेसन आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और साथ ही साथ यह अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन भी करता है।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच बेसन
- आवश्यकतानुसार दूध
- एक चुटकी हल्दी
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन, दूध और हल्दी मिलाएं।
- आप इसे मिक्स करते हुए एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और अपर लिप हेयर पर लगाएं।
- इसके सूखने तक इंतजार करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: इन 5 आसान घरेलू उपायों से कम हो सकते हैं है ‘अपर लिप्स’ के बाल
टमाटर का करें इस्तेमाल

टमाटर के रस में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह स्किन को हाइड्रेट और एक्सफोलिएट भी करता है।
आवश्यक सामग्री-
- टमाटर (चेहरे को टमाटर से ऐसे करें साफ) का रस
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले टमाटर का रस निकालें।
- अब आप एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपर लिप हेयर पर लगाएं।
- कुछ देर तक इंतजार करें और जब यह पूरी तरह सूख जाए तो पानी की मदद से इसे वॉश कर लें।
- अगर आप चाहें तो सीधे टमाटर की स्लाइस को भी अपर लिप हेयर पर रब कर सकती हैं।
तो अब आप भी इन आसान तरीकों को अपनाएं और अपने अपर लिप हेयर को नेचुरली लाइटन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।