आइब्रो बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों का उपयोग करती हैं। इसमें फेशियल से लेकर ब्लीचिंग तक शामिल है। वहीं कई महिलाएं सुंदर दिखने के लिए इन सब के अलावा केवल थ्रेडिंग करवाना पसंद करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ आईब्रो बनवाने से ही पूरा लुक बदल जाता है। साथ ही थ्रेडिंग करवाना महंगा नहीं पड़ता है।
पहली बार जब थ्रेडिंग करवाते हैं तो काफी दर्द भी होता है। कई महिलाओं को यह पता नहीं होता है कि आइब्रो के कारण हमारे चेहरे का लुक प्रभावित हो सकता है। इसलिए आपको थ्रेडिंग करवाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
शेप का रखें ध्यान
सही से करें होल्ड
मॉइश्चराइजर लगाएं
थ्रेडिंग के बाद अगर आपके आईब्रो के आसपास दाने हो जाते हैं तो आपको मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इसके इस्तेमाल से दाने कम हो जाएंगे और रेडनेस भी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें:पहली बार करवाने जा रही हैं आईब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
मेकअप करें रिमूव
अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह मेकअप में ही आईब्रो बनवा लेती हैं। ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। आइब्रो बनवाने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करना चाहिए। खासतौर पर आई मेकअप न करें। इससे ब्यूटिशियन को यह पहचानने में आसानी होगी कि आपकी रियल आइब्रो कैसी है। (फेस शेप के अनुसार आइब्रो)
अगर आपकी आईब्रो घनी नहीं है तो आपको बार बार थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। इससे आईब्रो बेहद पतली हो जाएगी साथ ही चेहरा अजीब दिखने लगेगा। जिन महिलाओं की आईब्रो मोटी होती है उन्हें थ्रेडिंग के बजाय केवल ट्रिमिंग करनी चाहिए।
कई महिलाओं की आईब्रो जुड़ी होती है। ऐसे में उन्हें थ्रेडिंग करवाते समय काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अगर आपकी भी आईब्रो जुड़ी हुई है तो आपको बेहद सावधानी से थ्रेडिंग करवानी चाहिए। (घनी आइब्रो के लिए नुस्खा)
इसे भी पढ़ें:ये आइब्रो शेप्स जो हर फेस टाइप के साथ लगते हैं परफेक्ट
इन बातों का रखें ध्यान
- ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग के तुरंत बाद ब्लीच करवाती हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। ब्लीच के बाद इरिटेशन ज्यादा हो जाती है। कम से कम एक दिन बाद ही ब्लीच करें।
- थ्रेडिंग के बाद एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा लगाने से त्वचा को राहत मिलती है। कुछ देर इससे मसाज करें। साथ ही इससे त्वचा को ठंडक भी मिलती है।
- आइब्रो बनवाने के बाद स्किन पर ज्यादा हाथ नहीं लगाना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।