करवा चौथ पर नई दुल्हन जैसा लुक चाहिए? इन 5 बिंदी स्टाइल को मेकअप में करें शामिल

Karwa Chauth 2026 Bindi Style: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके सजती हैं। लाल साड़ी, खूबसूरत लहंगा, चूड़ियां और मेकअप के साथ माथे पर सजी बिंदी चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर नई दुल्हन जैसा निखरा हुआ लुक पाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट और मेकअप के साथ सही बिंदी स्टाइल जरूर करें। आइए जानते हैं बिंदी की 5 ऐसी खूबसूरत स्टाइल, जिन्हें आप करवा चौथ के मेकअप में शामिल कर सकती हैं।
करवा चौथ के लिए 5 खूबसूरत बिंदी
इस करवा चौथ कुछ नया ट्राई करें लगाएं ये खूबसूरत बिंदी। यह न सिर्फ दिखने में सुंदर लगेंगी बल्कि आपके पूरे लुक को निखारने में मदद करेंगी।
1. मल्टीकलर डायमंड बिंदी (MultiColor Diamond Bindi)
अगर आप करवा चौथ पर अपने चेहरे को थोड़ा और चमकदार लुक देना चाहती हैं, तो मल्टीकलर डायमंड स्टिक-ऑन बिंदी चुन सकती हैं। इनमें अलग-अलग रंगों के आर्टिफिशियल क्रिस्टल, कुंदन और रंगीन स्टोन लगे होते हैं। इन्हें माथे पर आसानी से लगाया जा सकता है।
ऐसे करें स्टाइल: लाल, हरे और सुनहरे रंगों वाली बिंदी साड़ी या लहंगे के साथ खूबसूरत लगती है। आप दोनों में से कुछ भी पहन सकती हैं।
image credit-pinterest (shital kumar)
2. वेलवेट क्लस्टर बिंदी (Velvet Cluster Bindi)
करवा चौथ पर अगर आप पारंपरिक लुक के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो वेलवेट क्लस्टर बिंदी लगा सकती हैं। इस स्टाइल में गोल शेप की बिंदियों को एक साथ सजाया जाता है। गहरे लाल और मैरून रंग की ये बिंदियां खासतौर पर नई दुल्हनों पर अच्छी लगती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इन्हें बनारसी साड़ी, लाल लहंगे या ट्रेडिशनल सूट के साथ लगाकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
image credit- pinterest (swastik gallery)
3. टीयरड्रॉप बिंदी (Teardrop Bindi)
अगर आपको पारंपरिक श्रृंगार पसंद है, तो टियरड्रॉप यानी आंसू की बूंद के शेप वाली बिंदी आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसे ड्रॉप-शेप बिंदी भी कहा जाता है। इसका खास शेप माथे को खूबसूरत लुक देता है और पारंपरिक परिधानों के साथ अच्छी तरह मेल खाता है।
ऐसे करें स्टाइल: करवा चौथ पर लाल, मरून या सुनहरे रंग की साड़ी के साथ इस तरह की बिंदी लगाकर आप क्लासिक ब्राइडल लुक पा सकती हैं। इसे हल्के मेकअप के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
image credit- pinterest (amazon.in)
4. स्वारोवस्की क्रिस्टल बिंदी (Swarovski Crystal Bindi )
करवा चौथ के लिए अगर आप थोड़ा रॉयल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो क्रिस्टल वाली बिंदी ट्राई कर सकती हैं। स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी डिजाइनर बिंदियां अपनी चमक और खूबसूरत बनावट के लिए पसंद की जाती हैं। कुछ डिजाइन में एक्रिलिक बेस वाले स्टोन भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इन्हें ब्राइडल मेकअप, हैवी साड़ी या लहंगे के साथ लगाया जा सकता है। हालांकि, खरीदने से पहले ये चेक कर लें कि यह अच्छे से चिपक रही है कि नहीं।
image credit- pinterest (etsy uk)
5. गोल डिजाइनर बिंदी (Red Classic Designer Bindi)
अगर आप करवा चौथ पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो गोल डिजाइनर बिंदी को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। क्रिस्टल, मेटैलिक पैटर्न और कई हिस्सों से मिलकर बनी ये बिंदियां चेहरे को आकर्षक लुक देती हैं।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: इन फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन से हथेलियां दिखेंगी खूबसूरत, लोग बार-बार देखेंगे आपका हाथ
ऐसे करें स्टाइल: इन्हें रिसेप्शन स्टाइल साड़ी, हैवी लहंगे के साथ लगा सकती है। ध्यान रखें कि बिंदी का डिजाइन आपके माथे के शेप के हिसाब से हो।
image credit-pinterest (mamta singh)
करवा चौथ पर बिंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
करवा चौथ पर बिंदी लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें, वरना आपका लुक खराब हो सकता है।
- बिंदी चुनते समय अपने आउटफिट के रंग और मेकअप के स्टाइल को ध्यान में रखें।
- अगर आपने हैवी ज्वेलरी पहनी है, तो बहुत ज्यादा सजावटी बिंदी के बजाय हल्का डिजाइन चुन सकती हैं।
- वहीं, सादा मेकअप और पारंपरिक साड़ी के साथ स्टोन या क्रिस्टल वाली बिंदी अच्छी लग सकती है।
- स्टिक-ऑन बिंदी इस्तेमाल करने से पहले त्वचा साफ और सूखी रखें।
- अगर चिपकाने वाले पदार्थ से जलन या खुजली होती है, तो उसे तुरंत हटा दें।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर ट्राई करें ये 4 ट्रेंडी हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
इस करवा चौथ ऊपर दी गईं इन बिंदी स्टाइल को जरूर ट्राई करें। यह आपको लुक को निखारने में मदद करेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
- करवा चौथ पर नई दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए कौन-सी बिंदी लगाएं?
- नई दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए मल्टीकलर डायमंड, कुंदन, क्रिस्टल या मैरून वेलवेट क्लस्टर बिंदी चुन सकती हैं। इन्हें अपने आउटफिट और ज्वेलरी के हिसाब से लगाएं।
- लाल साड़ी के साथ किस रंग की बिंदी अच्छी लगती है?
- लाल साड़ी के साथ लाल, मैरून, सुनहरी या कुंदन वाली बिंदी खूबसूरत लग सकती है। आप अपने मेकअप और ज्वेलरी के अनुसार डिजाइन चुन सकती हैं।
- क्या करवा चौथ पर स्टोन वाली स्टिक-ऑन बिंदी लगाना सही है?
- हां, स्टोन वाली स्टिक-ऑन बिंदी करवा चौथ के लिए अच्छा विकल्प है। इसे लगाने से पहले त्वचा साफ रखें और अगर किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।