Instant Face Pack At Home: घर में है फंक्शन लेकिन चेहरा है डल? लगाएं ये Face Pack, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि चेहरा खिला-खिला लगे। इसके लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने से चेहरे का निखार कुछ ही समय के लिए नजर आता है। इसके बाद चेहरा अजीब लगने लगता है। आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करके चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं। आइए बताते हैं किन चीजों को मिक्स करके आप फेस पैक बना सकती हैं।
फेस पैक बनाने की सामग्री
- मलाई- आधा कप
- चंदन पाउडर- 1 चम्मच
- शहद-1 चम्मच
- हल्दी- चुटकीभर
फेस पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लेना है।
- इसमें आपको फ्रेश मलाई डालनी है।
- इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करना है।
- अब इसमें चंदन पाउडर डालें।
- फिर इसमें चुटकीभर हल्दी को मिक्स करें।
- इसके बाद इन सभी चीजों का पैक तैयार करें।
किस तरह अप्लाई करें फेस पैक?
- फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले आपको चेहरे को पानी से साफ करना है।
- फिर ब्रश की मदद से आपको फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसके बाद आपको इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने देना है।
- इसे पानी की मदद से साफ करना है।
- इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपका चेहरा साफ नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Kesar Chandan Face Pack: वेलेंटाइन से पहले चेहरे को बनाना है खूबसूरत? आजमाएं ये खास केसर चंदन फेस पैक
फेस पैक लगाने के क्या होते हैं फायदे?
- चेहरे पर फेस पैक लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।
- चेहरे पर अगर आप घर के बने फेस पैक को लगाती है, तो इससे चेहरे पर केमिकल प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- अगर आपकी स्किन सेसेंटिव है, तो ऐसे में आपको एक्सपर्ट की राय लेकर फेस पैक को लगाना चाहिए।
- फेस पैक में मिलाने वाले इंग्रीडिएंट्स को आप चेक करके लगाएं, ताकि वो आपकी स्किन टाइप पर सही रहे।
यह भी पढ़ें- चिया सीड्स से घर पर बनाएं ये खास क्लींजिंग मास्क, चेहरे पर आएगा फेशियल जैसा ग्लो
स्किन केयर के लिए जरूरी है कि आप जिस भी चीज को इस्तेमाल करें। उससे आपके चेहरे पर ग्लो नजर आए। साथ ही आपको एलर्जी या अन्य समस्याएं न हो, ताकि आपके चेहरे का ग्लो बना रहे। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट राय और पैच टेस्ट जरूर कर लें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।