Birthday Special: उम्र 50 के पार फिर भी इन तरीकों से जूही रखती हैं अपनी स्किन और बालों का ख्याल

पूर्व मिस इंडिया और बेमिसाल एक्ट्रेस जूही चावला की स्किन और बाल आज भी काफी खूबसूरत दिखते हैं। जूही की रेडिएंट स्किन और घने बालों को इसी तरह से बरकरार रखने के लिए वो काफी कुछ करती हैं। जूही चावला उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें ज्यादा मेकअप और कॉस्मेटिक्स पसंद नहीं हैं और वो नेचुरल तरीके से अपनी स्किन और बालों का ख्याल रखने की कोशिश करती हैं।
एवरग्रीन ब्यूटी कही जाने वाली जूही चावला 2020 में 53 साल की हो जाएंगी। 13 नवंबर को जूही का जन्मदिन होता है और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं जूही के कुछ स्किन और ब्यूटी सीक्रेट्स जो उनकी हेल्दी स्किन और बालों के लिए हैं जिम्मेदार।
हाइड्रेशन का रखती हैं पूरा ख्याल-
जूही चावला हमेशा अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं। वो दिन भर में भरपूर लिक्विड लेती हैं। वो सुबह शहद के साथ नींबू पानी पीती हैं। अगर आपकी बॉडी पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहेगी तो शरीर से टॉक्सिन भी ठीक तरह से बाहर निकल जाएंगे और ऐसे में स्किन में चमक आएगी और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें- 1984 के मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन में इस गेटअप के कारण जूही चावला ने जीता था नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड
जूही चावला इस्तेमाल करती हैं ये होम रेमेडीज-
100 बार धोया हुआ घी इस्तेमाल करती हैं जूही-
जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक बात कही थी कि वो अपने चेहरे को धोने और मसाज करने के लिए एक खास तरह के घी का इस्तेमाल करती है।
कैसे बनाएं-
एक कटोरी में घी लेकर उसमें पानी डालिए। घी और पानी मिक्स होगा नहीं, उसके बाद आप पानी निकाल दीजिए और दोबारा ऐसा करिए। बार-बार ऐसा करने पर थोड़ा सा घी पानी के साथ निकल जाएगा और जो बचेगा वो घी सबसे शुद्ध और एंटी-एजिंग क्वालिटीज वाला होगा।
इस वीडियो में जूही ने इस घी से होने वाले फायदों की चर्चा की है।
View this post on Instagram
बालों के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल करती हैं जूही-
जूही चावला अपनी स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी कई नुस्खे आजमाती हैं। जूही आयुर्वेद पर निर्भर रहती हैं और सही डाइट फॉलो करती हैं।
जूही चावला अपने बालों को घना बनाने के लिए देसी नुस्खा ट्राई करती हैं। वो सुबह उठकर 1 चम्मच मेथी दाने लेती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। सुबह उठकर भीगे हुए मेथी दाने खाने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है और ये बालों की समस्या को रोक सकता है। रात में 1 चम्मच मेथी दाने को 1 कटोरी पानी में भिगो कर रखें और सुबह इसे खाएं।
View this post on Instagram
My new experiment ..!! Methi seeds every morning ...!!! I am determined to have thick hair ... 😈☝️😄
इसे जरूर पढ़ें- शादी के 25 साल बाद जूही चावला ने खोला राज़, इसलिए गुपचुप तरीके से रचाया था ब्याह, जानें उनकी लव स्टोरी
बालों के लिए करी पत्ते का सेवन-
जूही चावला अपने खूबसूरत बालों के लिए सिर्फ मेथी दाने ही नहीं बल्कि करी पत्ते का सेवन भी करती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये नुस्खा भी शेयर किया था। जूही का कहना है कि करी पत्ते को सिर्फ फ्लेवर के लिए खाने में डालने से ही नहीं बल्कि उसे कच्चा चबाने से भी काफी फायदा मिलता है।
योगा करती हैं फॉलो-
एक्ट्रेस जूही चावला अपने फिटनेस रूटीन में योगा को जरूर शामिल करती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने के साथ-साथ उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी दी है। योगा से शरीर न सिर्फ फिट रहता है बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है जिससे स्किन और बालों में चमक बनी रहती है। खासतौर पर बालों को घना करने के लिए योगासन और स्किन को चमकदार बनाने के लिए योगासन भी होते हैं।
डाइट का रखनी हैं भरपूर ख्याल-
जूही चावला का मानना है कि जितना अच्छा खाना आप खाएंगे उतना ही ज्यादा ये आपकी स्किन पर रिफ्लेक्ट करेगा। बाहरी ग्लो के लिए खुद को अंदर से फिट रखना बहुत जरूरी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए जूही अपने फैन्स को भी अच्छा खाने के लिए मोटिवेट करती हैं। वो खुद भी अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।