Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

दुल्हन के हाथों से नहीं हटेगी नजर जब लगाएंगी केरी मेहंदी के ये खास डिजाइंस

मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें। साथ ही आप हाथों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी का डिजाइन चुनें।
Updated:- 2023-12-06, 13:33 IST
keri mehndi designs for brides

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है और इस दिन पर ब्राइडल मेहंदी हाथों पर लगाई जाती है। हालांकि इसके लिए आपको कई डिजाइंस आसानी से ऑनलाइन नजर आ जाएंगे, लेकिन आजकल केरी के डिजाइन की मेहंदी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।

कहा जाता है कि हर शुभ मौके पर हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं  केरी मेहंदी के कुछ खास और आसान डिजाइंस जो खासकर होने वाली दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएगी। साथ ही बताएंगे मेहंदी से जुड़े कुछ खास टिप्स।

जालीदार केरी मेहंदी डिजाइन

jaalidaar keri mehndi 

केरी के डिजाइन के साथ आप जाल के डिजाइन को बना सकती हैं। अगर आपके हाथ लम्बे हैं तो जाल के लिए आप चौड़े पैटर्न ही बनाएं, लेकिन अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो आप बारीक डिजाइन के जाल को हाथों पर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

बैक हैण्ड के लिए केरी मेहंदी डिजाइन 

keri mehndi for back hand

हाथों के बैक साइड पर केरी के लिए आप बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। क्योंकि यह ब्राइडल मेहंदी है तो आप कोशिश करें कि भरा-भरा और क्लीन मेहंदी का पैटर्न ही बनाएं। इसके लिए आप फूल-पत्ती, मंडला आर्ट जैसे कई अन्य डिजाइन को केरी के साथ में बना सकती हैं।

बेल मेहंदी डिजाइन 

bail design for brides

ब्राइडल मेहंदी के लिए फ्रंट हैण्ड में अगर आप बेल बनाने का सोच रही हैं तो इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें। वहीं इसके लिए आप कोशिश करें कि बेल के डिजाइन के आलावा बाकी की उंगलियों पर भी बारीक या छोटे पैटर्न बनायें। लम्बे हाथों पर इस तरह का डिजाइन खूबसूरत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

फूल-पत्ती के साथ केरी मेहंदी डिजाइन 

fool patti keri mehndi

फूल-पत्ती में आपको कई अन्य डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन केरी के साथ बना रही हैं तो केरी डिजाइन के आउटलाइन के लिए आप फूलों के पंखुड़ी के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का मेहंदी डिजाइन खासकर चौड़े हाथों पर बेस्ट नजर आता है।

 

अगर आपको दुल्हन के लिए केरी मेहंदी के ये आसान और खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।