Tue Oct 6, 2026 | Updated 07:09 PM IST

क्या रोजमेरी ऑयल सच में मिनोक्सिडिल जितना असरदार है? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

रोजमेरी ऑयल क्या वाकई बालों को दोबारा उगाने में असरदार है? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।   
Updated:- 2026-10-06, 17:59 IST
image

आजकल बालों का झड़ना और पतला होना एक आम समस्या बन गया है। अधिकतर महिलाएं इन झड़ते बालों की वजह से अक्सर परेशान रहती हैं और तरह-तरह के महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बालों को दोबारा उगाने के लिए अलग-अलग ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं। इन दिनों रोजमेरी ऑयल बहुत ज्यादा चर्चा में है और वायरल वीडियोज में यह दावा किया जा रहा है कि रोजमेरी तेल बालों की ग्रोथ के लिए सबसे बेस्ट है। यही नहीं, इसे मिनॉक्सिडिल जैसी मेडिकल दवाई जितना ही असरदार भी बताया जा रहा है।

रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडिल जितनी हेयर ग्रोथ दे सकता है?

क्या एक प्राकृतिक तेल वाकई किसी मेडिकल दवाई की बराबरी कर सकता है? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की राय बताएंगे कि आखिर रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडिल जितनी हेयर ग्रोथ दे सकता है या नहीं।

2 - 2026-10-06T164600.621

क्या कहती है रिसर्च और क्लिनिकल स्टडी?

वर्ष 2015 की एक क्लिनिकल स्टडी और रिसर्च के मुताबिक, बालों के झड़ने से परेशान लोगों के दो ग्रुप्स पर एक टेस्ट किया गया था। एक ग्रुप को 2% मिनॉक्सिडिल इस्तेमाल करने को दिया गया, वहीं दूसरे ग्रुप को रोजमेरी ऑयल दिया गया। 6 महीने तक नियमित इस्तेमाल के बाद दोनों ग्रुप्स के लोगों के बालों की डेंसिटी में लगभग बराबर सुधार देखा गया। 

डर्मेटोलॉजिस्ट की राय और फायदे

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना है कि रोजमेरी ऑयल में मौजूद कार्नोसिक एसिड स्कैल्प की नसों और टिश्यूज को स्वस्थ रखता है साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि मिनॉक्सिडिल का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तुलना में रोजमेरी ऑयल लगाने वालों को स्कैल्प में खुजली और जलन जैसी शिकायतें काफी कम होती हैं।

मिनॉक्सिडिल और रोजमेरी

मिनॉक्सिडिल का इस्तेमाल अचानक बंद करने पर बाल दोबारा तेजी से झड़ सकते हैं। इसके शुरुआती दिनों में सिर में जलन या पपड़ी जमने जैसी परेशानी भी हो सकती है। वहीं रोजमेरी ऑयल के साइड इफेक्ट्स मिनॉक्सिडिल की तुलना में बेहद कम माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल भी झड़ने लगे हैं, तो आप तुरंत केमिकल वाली दवाइयों के बजाय रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-10-06T164558.397

घर पर रोजमेरी ऑयल लगाने का सही तरीका

अगर आप भी बालों की ग्रोथ के लिए घर पर रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे लगाने का सही तरीका कुछ इस तरह है -

  • सबसे पहले रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 5 से 6 बूंदें एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल या जोजोबा ऑयल बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • इस मिश्रण से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें और कम से कम 1 घंटे तक लगा रखें।
  • इसके बाद किसी माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।

यह भी पढ़ें- रोजमेरी की मदद से घर पर बनाया जा सकता है हेयर सीरम, जानें कैसे

निष्कर्ष: रिसर्च और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय के मुताबिक, रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए बेहद असरदार माना जाता है। हालांकि, अगर आपको बहुत ज्यादा हेयर फॉल की समस्या है, तो मिनॉक्सिडिल और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाया गया मेडिकल ट्रीटमेंट ज्यादा बेहतर परिणाम दे सकता है। वहीं अगर आप नेचुरल तरीके से बालों को घना बनाना चाहती हैं, तो रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: MAGNIFIC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।