Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

क्या बारिश के मौसम में ग्लिसरीन लगाना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

मानसून का मौसम आते ही त्वचा पर कई तरह कई सारी समस्याएं होने लगती है। कभी चिपचिपाहट तो कभी रैशेज। लेकिन सवा ये उठता है कि क्या आप इस मौसम में ग्लिसरीन लगा सकते हैं। आर्टिकल में एक्सपर्ट से इसके बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2025-07-16, 19:14 IST
image

बारिश के मौसम में स्किन सबसे ज्यादा चिपचिपी नजर आती है। इसकी वजह से हम अक्सर उन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने के बाद हमारी स्किन सही लगे। वहीं कई सारे लोग इस मौसम में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या बारिश के मौसम में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना सही है। इसकी जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से जानते हैं।

ग्लिसरीन क्या है

ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है। इससे त्वचा हाइड्रेटे रहती हैं। साथ ही, इसे स्किन पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी होती है। इसलिए ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल चेहरे पर अक्सर करते हैं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। एक्सपर्ट भी इसे लगाने की सलाह देते हैं।

Glycerine (2)

क्या मानसून में ग्लिसरीन चेहरे पर लगानी चाहिए

एक्सपर्ट के मुताबिक, बारिश के मौसम में चेहरे पर ड्राईनेस होने लगती है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन मुलायम और हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर होने वाले डार्क स्पॉट्स भी कम नजर आएंगे। नियमित इस्तेमाल से स्किन की टोन बेहतर होती है। अगर आपको एक्ने की प्रॉब्लम इस मौसम में ज्यादा बढ़ रही है, तो इसके लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल जरूर करें।

क्या बारिश के मौसम में सीधे ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाना चाहिए

बारिश के मौसम में चेहरे पर चिपचिपापन ज्यादा रहता है। ऐसे में आप इसे सीधे तरीके से अपनी स्किन पर न लगाएं। बल्कि आप इसे गुलाबजल, एलोवेरा जेल या खीरे के पानी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन भी सही रहेगी। साथ ही, बरसात के मौसम में आप इसे चेहरे पर इस्तेमाल कर पाएंगी।

1 - 2025-07-16T171029.156

इसे भी पढ़ें: सेंसेटिव स्किन के लिए बनाएं टोनर तो इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

ग्लिसरीन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्लिसरीन को डायरेक्ट अपनी स्किन पर न लगाएं।
  • जिनकी स्किन बहुत ऑयली है और बार-बार पिंपल्स होते हैं, उन्हें इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए।
  • सेंसेटिव स्किन पर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें।

ग्लिसरीन को आप बारिश के मौसम में चेहरे पर लगा सकती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट राय लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इन चीजों की मदद से रखें सेंसेटिव स्किन का ख्याल

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।