चेहरा धोने का सही तरीका क्या है? ये गलतियां छीन सकती हैं निखार

चेहरे पर दाग धब्बे, मुंहासे, कालापन आदि समस्याओं के लिए लोग क्या नहीं करते, लेकिन इन सभी समस्याओं के पीछे की असली वजह को अनदेखा कर देते हैं। जी हां, चेहरे से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतों की असली वजह है कि लोग चेहरे को सही तरीके से धोते नहीं हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. ब्लासम कोचर से समझें चेहरा धोने का सही तरीका क्या है?
चेहरे को साफ करने का क्या है सही तरीका?
अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना है कि चेहरे पर निखार नहीं आ रहा है। इतना कुछ इस्तेमाल करते हैं लेकिन चेहरा बेदाग नजर नहीं आता। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारे चेहरे धोने का तरीका सही नहीं है, जिसकी वजह से यह अंदर से साफ नहीं होता। हमें लगता है कि बार-बार सादे पानी से मुंह धोने से चेहरा अंदर से साफ हो जाता है तो यह धारणा बिल्कुल सही नहीं है। कई लोग सुबह-शाम फेस वाश से मुंह धो लेते हैं और सोचते हैं कि चेहरे की गंदगी साफ हो गई है। चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश के अलावा कुछ और तरीकों को अपनाना भी जरूरी है।
1. हफ्ते में एक बार करें स्क्रबिंग
केवल फेस वाश ही चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए काफी नहीं है। इसके साथ कुछ जरूरी स्टेप भी फालो करने होते हैं। जैसे फेस वाश के अलावा स्क्रबिंग भी उतनी ही जरूरी है। हफ्ते में एक या दो बार स्क्रबिंग करने की सलाह दी जाती है। इससे चेहरे की मृत कोशिकाएं नष्ट होती हैं और चेहरा दमकने लगता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से मुंह धोने से चेहरे की नमी बनी रहती है और रोमछिद्र खुल जाते हैं। साथ ही रात को चेहरे को टोनर या क्लींजर से साफ करके ही सोना चाहिए।

2. अंदरुनी सफाई जरूरी
स्वस्थ और निखरी त्वचा के लिए पेट भी अंदर से साफ होना जरूरी है। वह कहते हैं ना, हम जैसी जीवनशैली अपनाते हैं उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखाई देता है इसलिए अपने लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें।
- संतुलित आहार, हाइड्रेशन और पर्याप्त नींद निखरी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है।
- खाने में आंवला, संतरा, अमरूद, बेरीज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
- इन सभी में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही स्किन की मरम्मत और नई कोशिकाएं बनाने में प्रोटीन की भी अहम योगदान होता है। यह आपको हर तरह की दालें, चना, बीन्स, पनीर आदि से मिलता है। इसके अलावा अखरोट, अलसी या दूसरे बीजों में जो हेल्दी फैट्स मिलते हैं, वे भी स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
- ओट्स, ब्राउन राइस या दूसरे साबुत अनाज भी त्वचा को कई तरह के पोषक तत्व देते हैं।
- इसके साथ प्रोबायोटिक फूड्स जैसे दही और फर्मेंटेड आहार भी पेट दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
- पेट अगर साफ रहेगा तो उसका साधी असर त्वचा पर दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन का देसी राज है मुल्तानी मिट्टी, जानें किन चीजों के साथ मिलकर लगाएं
चेहरा धोते वक्त न करें ये गलतियां
अगर आप चेहरा धोते वक्त अनजाने में कुछ गलतियां करती हैं, तो इससे आपके फेस को नुकसान हो सकता है।
- बार-बार पानी से चेहरा धोने से चेहरे का माइश्चर खत्म हो जाता है।
- चेहरे को कभी भी रगड़कर नहीं धोना चाहिए, इससे खुरदुरापन आ जाता है।
- जब भी मसाज करें तो बहुत ही साफ्ट तरीके से करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Face Wash से नहीं, 2 रुपये की इस चीज से धोएं चेहरा; आएगा गजब का ग्लो
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
लेखक- सुमन अग्रवाल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।