Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन का देसी राज है मुल्तानी मिट्टी, जानें किन चीजों के साथ मिलकर लगाएं

Multani Mitti Face Pack For Skin Care: जब भी चेहरे की खूबसूरती की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने से चेहरे का निखार दोगुना हो सके। ऐसे में हमारे काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं और चेहरे पर कोई असर नजर नहीं आता है। आप चाहें तो चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सबसे पुराना देसी नुस्खा है और आप इसके साथ अन्य चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के साथ किन चीजों को मिक्स करके लगा सकती हैं।
मुल्तानी फेस और शहद फेस पैक
अगर आपके चेहरे पर डलनेस नजर आ रही है, तो इसे कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का इस्तेमाल शहद के साथ कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा।
- इसके लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है।
- इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- इसके बाद पानी डालकर फेस पैक का पेस्ट तैयार करना है।
- फिर इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद इसे सूखने देना है।
- फिर 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लेना है।
- इससे आपके चेहरे पर निखार नजर आएगा।
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक
अगर आपको लग रहा है कि चेहरे पर टैनिंग जैसी समस्याएं हैं, तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का इस्तेमाल साथ में कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा।
- इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है।
- फिर इसमें टमाटर का रस मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा गुलाबजल और पानी मिक्स करना है।
- फिर इन सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाना है।
- इसे लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ करना है। इसे लगाने से चेहरा साफ नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन और मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
इस तरह से आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं और अलग-अलग चीजों को मिक्स कर सकती हैं। बस जरूरी है कि आप एक बार पैच टेस्ट जरूर करें ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्या न हो और आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर इन तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- मुल्तानी मिट्टी रोज चेहरे पर लगाने से क्या होगा?
- यह अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को साफ करने में काफी मदद करता है। यह स्किन पोर्स को डीप क्लीन करती है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
- मुल्तानी मिट्टी 1 हफ्ते में कितनी बार लगानी चाहिए?
- मुल्तानी मिट्टी को आमतौर पर हफ्ते में 1 से 2 बार लगाना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।