सर्दियों में स्किन केयर के लिए ऐसे इस्तेमाल करें हल्दी का पानी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीके
-1764676252715.webp)
सर्दी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं त्वचा सम्बंधित परेशानी का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए उपाय तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
एक्सपर्ट से जानें हल्दी के पानी का चेहरे के लिए इस्तेमाल
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं, जो सर्दियों में त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम को कम करने के लिए उपाय तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर हल्दी के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप हल्दी के पानी से खास फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें: सगाई से कुछ दिन पहले अपने चेहरे पर लगाएं ये खास फेस पैक, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट
हल्दी के पानी से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- बेसन
- दही
- हल्दी का पानी
- सरसों का तेल
हल्दी के पानी से फेस पैक बनाने का तरीका -
- अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आप हल्दी के पानी से बने फेस पैक बना सकती हैं।
- फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन लें।
- बेसन में थोड़ी हल्दी का पानी मिला लें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट में थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर इसमें थोड़ा दही मिला दें।
- अब इन सभी सामग्री को मिक्स कर इन्हें फेंट लें, इन सभी को तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं।
![2 - 2025-12-02T172045.774]()
- अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, इसे आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस फेस पैक को लगाने के बाद आप इसे 40 मिनट तक रखें।
- फिर अपने चेहरे को धोने के बाद आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं साथ ही मुलायम स्किन भी पा सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
