Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

Rice Water for Hair: सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी 'वरदान' है चावल का पानी; जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Rice Water for Hair: अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत और घना बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में। 
Updated:- 2026-03-09, 19:59 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ बालों को भी लंबा,घना और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी झड़ते बाल या डेंड्रफ की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है और इन्हें लंबा, घना मजबूत भी बना सकती हैं।

बालों के लिए चावल का पानी

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं या कई अलग-अलग महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर पर रहकर चावल के पानी का इस्तेमाल कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं चावल के पानी का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1 - 2026-03-09T175413.682

ऐसे करें बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल

अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में कच्चे चावल लें और उसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें। दूसरे दिन इसको छानकर इसका पानी अलग कर लें। अब आप इस पानी में थोड़ा शैम्पू मिलकर इससे अपने बालों को धो सकती हैं। यह आपके बालों को शाइनी और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

चावल के पानी से हेयर सीरम

इसके अलावा आप चावल के पानी से खास सीरम भी तैयार कर सकती हैं। सीरम बनाने के लिए आप रात में कच्चे चावल को पानी में भिगोकर रख दें। रातभर रखा रहने दें, उसके बाद चावल अलग कर इसका पानी अलग निकाल लें, अब इस पानी में थोड़ा जैतून का तेल और लैवेंडर आयल मिक्स कर इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें। अब आप इस स्प्रे बॉटल से अपने बालों पर स्प्रे कर बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। 

2 - 2026-03-09T175409.558

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।