Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन पर रेटिनॉल का करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

स्किन हेल्दी रहे इसके लिए हम अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट से रिएक्शन होने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपनी स्किन टाइप के हिसाब से उन्हें यूज नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। खासकर सेंसिटिव स्किन के लिए क्योंकि इसमें अगर किसी प्रोडक्ट का रिएक्शन होता है तो उसमे रेडनेस और पिंपल्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप एक्सपर्ट टिप्स की मदद से रेटिनॉल का इस्तेमाल करें। इसको लगाने के टिप्स अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डॉक्टर गीतिका ने शेयर किए हैं। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं जो अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। आप भी जानें कसे करें रेटीनॉल का इस्तेमाल।
मॉइश्चराइजर के साथ करें अप्लाई

अगर आप सेंसेटिव स्किन पर रेटिनॉल का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे सीधा अपने फेस पर अप्लाई न करें। इसके लिए आप मॉइश्चराइजर लें और इसके साथ इसे चेहरे पर लगाएं। इससे ये आपकी स्किन पर रिएक्ट नहीं करेगा, साथ ही स्किन को हेल्दी रखेगा। इसको लगाने से स्किन हाइड्रेट भी नजर आएगी
स्किन को क्लीन करने के बाद करें रेटिनॉल का इस्तेमाल
View this post on Instagram
जब भी रेटिनॉल को फेस पर अप्लाई करें तो चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए पहले (नाइट स्किन केयर रूटीन) आपको हाथों में रेटिनॉल लेना है फिर इसे फेस मॉइश्चराइजर मिक्स करके अप्लाई करना है और अच्छे से मसाज करना है ताकि वो स्किन में अच्छे से सोक हो जाए।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें बिगिनर्स के लिए कैसा होना चाहिए स्किन केयर रूटीन
सनस्क्रीन के साथ करें इस्तेमाल

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना आपको बंद नहीं करना है। इसको आप रेटिनॉल के साथ अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स) स्किन सन प्रोटेक्ट रहेगी, साथ ही डल भी नजर नहीं आएगी। इसके लिए पहले आपको रेटिनॉल लगाना है फिर सनस्क्रीन को अप्लाई करना है ताकि स्किन हेल्दी रहे।
इन बातों का रखें ध्यान
- रेटिनॉल का इस्तेमाल सिर्फ हफ्ते में 1 बार ही स्किन पर करें।
- किसी भी अन्य प्रोडक्ट के साथ इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
- अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी है तो इसके इस्तेमाल से बचे।
- एक्सपर्ट की टिप्स के बिना इसे चेहरे पर न लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Hacks: जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं
नोट: एक्सपर्ट की टिप्स के बिना इसे चेहरे पर अप्लाई न करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।