How To Use Potato On Face: मिनटों में चेहरे पर आ जाएगा ग्लो,बस आलू का इस तरह करें उपयोग

सब्जियां स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं आलू से परहेज करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा।
लेकिन आप इसका इस्तेमाल त्वचा पर भी कर सकती हैं। आलू में विटामिन सी, बी6, बी1 और बी3 और मिनरल जैसे पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और डाइटरी एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।
इन सभी तत्वों को त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। अक्सर महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं। लेकिन फिर भी उनका चेहरा नेचुरली ग्लो नहीं करता है। क्या आप भी चाहती हैं ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं?
अगर हम कहें कि इसके लिए आपको आलू का इस्तेमाल करना है, तो आप कहेंगी भला त्वचा पर आलू लगाने से क्या होगा? इससे आपके चेहरा निखरने लगेगा। क्या आप जानना चाहती हैं आलू का चेहरे पर किस तरह किया जा सकता है उपयोग? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
आलू से बनाएं फेस मास्क (How To Make Potato Face Mask)
त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आलू से बना मास्क काम आएगा। मास्क के लिए आलू और शहद का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। आलू चेहरे की डलनेस दूर करेगा, वहीं शहदत्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच आलू का रस
- 2 चम्मच नींबू का रस
- ½ चम्मच शहद
नोट: अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो नींबू का इस्तेमाल न करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके एक बाउल में इसका रस निकालकर रख दें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और ½ चम्मच शहद डालें।
- अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका ग्लोइंग स्किन के लिए मास्क।
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
फेस मास्क लगाने का तरीका
- इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो इसे गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
- 15 मिनट तक इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर पानी से धो लें।
- आप इस मास्क का इस्तेमाल एक-एक दिन के गैप पर कर सकती हैं।
- कुछ ही हफ्तों में आप पाएंगी कि आपका चेहरा निखरने लगा है।
इसे भी पढ़ें:मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
चेहरे पर आलू लगाने के अन्य फायदे (Benefits Of Using Potato On Face)
- चेहरे पर आलू का इस्तेमाल करने से न केवल ग्लो आता है, बल्कि इससे ब्लेमिश और डार्क स्पॉट्स की समस्या भी कम होती है।
- आलू पफी आईज की समस्या को भी कम करता है।
- एंजिंग के साइन्स को कम करने के लिए महंगी क्रीम के बजाय आप आलू का उपयोग कर सकती हैं।
- आलू में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपको सन डैमेज से बचाने में मदद करता है।
- आप आलू की मदद से चेहरे को क्लीन कर सकती हैं।
- जिन लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं, उन्हें आलू का उपयोग करना चाहिए। यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में लाभकारी है।
- आलू मेंदही और चावल मिलाकर आप इससे स्क्रब भी कर सकती हैं।
- अगर आपकी स्किन जल जाए तो आप आलू को कद्दूकस करके इसका उपयोग चेहरे पर कर सकती हैं। इससे दाग नहीं पड़ेंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।