Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

आप भी बालों के लिए करती हैं नींबू का इस्तेमाल? तो एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और डैंड्रफ से बचने के लिए निम्बू का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे आप निम्बू का इस्तेमाल सही तरीके से कर सकती हैं।
Updated:- 2025-03-10, 16:30 IST
image

नींबू न सिर्फ खान और सेहत के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल अधिकतर लड़कियां और महिलाएं अपने बालों को मजबूत और स्किन के लिए करती है। अगर आप भी अपने बालों पर नींबू का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं खास तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती है। आइए जानते हैं हेयर के लिए नींबू का इस्तेमाल करने का सही तरीका।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार बने। यही नहीं अपने बालों को कमर से नीचे तक ले जाने के लिए महिलाएं कई नए-नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है और कुछ घरेलू उपाय भी करती हैं। लेकिन काफी कोशिश के बाद भी कुछ महिलाएं ऐसी है, जिनके बाल बढ़ने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे नींबू का बालों पर सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नींबू का बालों पर इस्तेमाल

hair care (2)

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने आगे बताया कि नींबू बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ यह स्कैल्प को भी फायदा पहुंचता है। नींबू का इस्तेमाल करने से आप डेंड्रफ की परेशानी को कम कर सकती है। इसके लिए आपको सही तरीके से नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप सीधे अपने स्कैल्प पर नींबू को लगती हैं, तो ऐसा करने से आपके स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है और इससे आपके बाल भी झड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: स्कैल्प और स्किन दोनों का ख्याल रखते हैं ये ऑयल, जानिए

हेयर ऑयल के साथ नींबू का रस

सही तरीके से नींबू का इस्तेमाल करने के लिए आप आधी कटोरी पानी में नींबू को मिलाकर अपने बालों पर लगा सकती हैं और स्कैल्प की मसाज भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप आधी कटोरी हेयर ऑयल में आधा कटा नींबू का रस मिलाकर इसको भी अपने स्कैल्प पर मसाज करते हुए बालों पर लगा सकती है। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

इन चीजों का रखें ध्यान

hair care (1)

आप नींबू के रस का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह धो लें, बालों को सुखाने के कुछ देर बाद ही नींबू के रस का बालों पर इस्तेमाल करें। आपको नींबू के रस को तेल या पानी में मिलाकर अपने स्कैल्प पर केवल 30 मिनट के लिए रखना है। उसके बाद आप अपने बालों को धो सकती हैं। इससे आपके बाल चमकदार और डैंड्रफ फ्री हो सकते हैं। एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आपका स्कैल्प ड्राई है या आपको कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो नींबू का इस्तेमाल करने से बचे।

यह भी पढ़ें:  स्कैल्प की ड्राइनेस और डैंड्रफ दोनों को कम कर सकते हैं ये हेयर मास्क, जानें फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।