Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:16 AM IST

अपने चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं गिलोय पाउडर, खिल उठेगी त्वचा और हल्के होंगे दाग-धब्बे

यदि आप स्किन की समस्याओं का सामना कर रही हैं तो गिलोय का पाउडर इन समस्याओं को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकता है। जानते हैं कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल...
Updated:- 2025-10-02, 14:30 IST
Giloy for skin

ज्यादातर महिलाएं सही देखभाल न करने के चलते चेहरे की कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए वे अपने चेहरे पर कई चीजों का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन जब फायदा नहीं होता तो वे जल्दी निराश और उदास हो जाती हैं। बता दें कि गिलोय पाउडर महिलाओं के चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसे में आप गिलोय पाउडर को चेहरे पर तीन तरीकों से लगा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने चेहरे पर गिलोय कैसे लगा सकते हैं। साथ ही इससे जुड़ी रिसर्च के बारे में भी जानेंगे। जानते हैं आगे...

कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल?

पहला तरीका - इसके लिए आपको एक टीस्पून गिलोय पाउडर, एक टीस्पून मुल्तानी मिट्टी और पानी का होना बेहद जरूरी है। अब आप इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बों से राहत मिल सकती है।

giloy benefits

दूसरा तरीका - इसे बनाने के लिए एक टीस्पून गिलोय पाउडर, एक टेबलस्पून दही और चौथाई टीस्पून नींबू का रस आपके पास होना बेहद जरूरी है। अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें - स्किन को जवां और ग्लोइंग बना सकती हैं ये तीन चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल

तीसरा तरीका - एक टीस्पून गिलोय पाउडर, एक टेबलस्पून बेसन, चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर और आवश्यकता अनुसार गुलाब जल, इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और बनें मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी स्किन को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे की रंगत में सुधार हो सकता है।

giloy benefits in hindi

क्या कहती है रिसर्च?

एनसीबीआई (NCBI) की एक रिसर्च के मुताबिक गिलोय पाउडर चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप अपनी स्किन पर इस पाउडर को लगा सकते हैं। लेकिन यदि आपको स्किन की कोई समस्या है तो इसे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें - चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा ये खास होममेड मिंट फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik

FAQ
गिलोय का इस्तेमाल के लिए सही है?
जी हां, लेकिन ज्यादा मात्रा में करने ले बचें।
किन महिलाओं को गिलोय का उपयोग नहीं करना चाहिए?
जिन महिलाओं को स्किन से संबंधित समस्याएं हैं, वे अपने चेहरे पर गिलोय का उपयोग डॉक्टर से पूछकर करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।