herzindagi
image

फटे होंठों को जल्दी ठीक करें, नारियल तेल के साथ मिलाएं ये चीजें

अगर मौसम के बदलने की वजह से आपके लिप्स भी फटने लगे हैं, तो इन्हें मुलायम बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आप होंठों पर केमिकल से बनी चीजों को लगाने से बच जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 16:55 IST

मौसम बदलने की वजह से स्किन प्रॉब्लम काफी होती है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। वहीं हमारे लिप्स भी ड्राई होने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी बॉडी में नमी कम होने लगती है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे होंठों पर नजर आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिप्स को हाइड्रेट रखें। लेकिन इसके लिए बाजार में मिलने वाले लिप बाम या वैसलीन का नहीं, बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल और विटामिन ई मिलाएं

Coconut oil (2)

अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फटने लगे हैं, तो ऐसे में आप अपने होंठों पर नारियल तेल के साथ विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे। इसके लिए आपको एक कटोरी में नारियल तेल लेना है। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं। फिर इसे अपने होंठों पर 15 मिनट लगाएं। इसके बाद इसे साफ करें। इसे रोजाना अपने लिप्स पर लगाने से आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे।

नारियल तेल और शहद

chapped lips

आप नारियल तेल के साथ शहद को अपने लिप्स पर लगाएं। इससे भी आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा नारियल तेल लेना है। फिर इसमें शहद को मिक्स करके अपने लिप्स पर लगाना है। फिर इसे 15 मिनट बाद हटा लेना है। इसे लगाकर अच्छे से मसाज करने से आपके फटे होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही, आपको बाजार के लिप बाम इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Dry Lips: फटे होंठो पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

यह विडियो भी देखें

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

Soft lips

आप लिप्स पर नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी आपके ड्राई लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिक्स करना है। इसके बाद आपको इसे अच्छे से मिक्स करके अपने लिप्स पर अप्लाई करना है। इसके बाद अच्छे से इसकी मसाज करनी है। फिर इसे 10 मिनट बाद हटा देना है। इसे लगाने से आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे। साथ ही, आपको आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करने से कैसे फटे होंठ हो सकते हैं ठीक

इस तरह से आप अपने लिप्स पर नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही, ड्राईनेस अगर होगी तो बाजार के लिप बाम की जगह पर इसे इस्तेमाल कर पाएंगी। इससे आपके पैसे भी कम खर्च होंगे।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।