Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

Homemade Tan Removal Face Pack: चिलचिलाती धूप से हो रही है टैनिंग, बेसन-दही का ऐसे करें इस्तेमाल

Homemade Tan Removal Face Pack: तेज धुप में होने वाली टैनिंग की वजह से अधिकतर महिलाएं बड़ी परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर आप भी टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर टैन रिमूवल फेस पैक तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-06-20, 17:04 IST
image

गर्मी के मौसम में त्वचा सम्बंधित समस्याएं होना एक आम परेशानी है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं कई अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। वहीँ कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो कुछ ना कुछ ऐसे उपाय करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह गर्मी के मौसम में चेहरे पर होने वाली टैनिंग को कम कर सके।

अगर आप भी टैनिंग की वजह से काफी परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट भी आजमा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई खास असर दिखा नहीं है, तो अब और परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक असरदार और खास टैन रिमूवल फेस पैक आजमा सकती हैं, जो आपकी स्किन से न सिर्फ टैनिंग कम करेगा,बल्कि त्वचा को स्मूथ और सॉफ्ट बनाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं इस खास फेस पैक के बारे में।

टैन रिमूवल फेस पैक

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन पर टैनिंग होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग की वजह से बेहद परेशान है और इसे कम करने के लिए उपाय तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास असरदार फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इस टैन रिमूवल फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

1 - 2026-06-20T165914.251

टैन रिमूवल फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Blackheads Home Remedies: नाक के पास जमे हैं जिद्दी काले दाग? आजमाएं शहद का यह खास उपाय

टैन रिमूवल फेस पैक बनाने का तरीका

  • टैन रिमूवल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन लें।
  • अब बेसन में थोड़ा दही और मलाई मिक्सकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ी मलाई और नींबू का रस मिक्स कर मिश्रण बना लें।
  • अब आपका खास टैन रिमूवल फेस पैक बनकर तैयार है।
  • आप इसका इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2026-06-20T165912.416

इन बातों का रखें ध्यान

इस खास फेस पैक का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें, उसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। 30 मिनट के बाद आप चेहरा धो सकती हैं। अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- टमाटर से पाएं दमकती त्वचा, घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।