Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:24 PM IST

स्किन से हेयर केयर तक, Beard Oil महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद है? जानें 

पुरुष ही नहीं बल्कि स्त्रियां भी बीयर्ड ऑयल का यूज कर सकती हैं। क्यों चौंक गए न? जी हां, क्योंकि यह ऑयल बीयर्ड के अलावा कई ब्यूटी बेनिफिट्स देता है। जानिए बीयर्ड ऑयल के फायदे के बारे में।
Updated:- 2026-09-15, 16:36 IST
image

बीयर्ड ऑयल एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मुख्य खासियत यह है कि यह दाढ़ी के बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें चमकदार बनाने में भी मदद करता है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि बीयर्ड ऑयल न केवल बालों को हाइड्रेट रखता है, बल्कि स्किन केयर में भी इसका बेहतरीन इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह एक ऐसा मल्टीपर्पज प्रोडक्ट है जो कई तरह से काम आता है। ये लेख पर्प सलॉन, नोएडा के एक्सपर्ट निक्की शमीम से बातचीत पर आधारित है। आइए जानते हैं, इसके प्रमुख फायदों के बारे में...

हेयर मास्क की तरह करें इस्तेमाल

बीयर्ड ऑयल का उपयोग बालों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप बीयर्ड ऑयल से एक बेहतरीन हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए थोड़ा सा दही और नींबू का रस लें। इसमें बीयर्ड ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ समय बाद शैम्पू से बाल धो लें। इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ और सिर की खुजली से राहत मिलती है।

woman-oiling-hair

नाखूनों को देता है भरपूर पोषण

नाखूनों की देखभाल के लिए आपने कई तरीके आजमाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीयर्ड ऑयल से नाखूनों को भी मेंटेन किया जा सकता है? मेनिक्योर कराने से कई बार नाखून सूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बीयर्ड ऑयल का इस्तेमाल करने से नाखूनों में प्राकृतिक चमक आती है और उन्हें जरूरी पोषण मिलता है, जिससे वे मजबूत बनते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को क्यूटिकल्स (नाखूनों के आसपास की त्वचा) छिलने की समस्या होती है, वे रात में उस हिस्से पर बीयर्ड ऑयल लगाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Onion Juice vs Oil: चमकदार बालों के लि‍ए क्‍या रहेगा बेस्‍ट? यहां जानें

मेकअप रिमूवर की तरह करें उपयोग

मेकअप लगाने में जितना समय लगता है, उसे साफ करना भी अक्सर उतना ही मुश्किल काम होता है। इसके लिए आमतौर पर क्लींजर या वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बीयर्ड ऑयल से भी मेकअप को आसानी से हटाया जा सकता है। इस तेल में चेहरे पर मौजूद धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ करने के प्राकृतिक गुण होते हैं।

winter-nail-care-1536320349

इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा बीयर्ड ऑयल लें और उसमें कॉटन (रूई) भिगोएं। इसके बाद कॉटन को हल्के हाथों से चेहरे पर मलें। इस तरीके से मेकअप हटाने से त्वचा पर रैशेज या जलन की समस्या नहीं होती।

डिस्क्लेमर : आप इस ऑयल के फायदे को पढ़कर इसे आजमाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- सिल्की बालों के लिए रात में करें अरंडी तेल का यह उपाय

लेखक: गीतांजलि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Sakhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।