Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Onion Juice vs Oil: चमकदार बालों के लि‍ए क्‍या रहेगा बेस्‍ट? यहां जानें

बालों को नेचुरली शाइनी बनाने के ल‍िए लोगों को कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि प्‍याज के रस का इस्‍तेमाल करें या तेल का। ऐसे में हम आपको दुव‍िधा दूर कर रहे हैं।
Updated:- 2026-08-25, 14:41 IST
Onion Juice vs Oil For Shiny Hair

बालों को लंबा, घना और शाइनी बनाने के ल‍िए लोग कई तरह के घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं। इन घरेलू नुस्‍खों में प्‍याज भी एक है। कई लोग बालों को सुंदर बनाने के ल‍िए प्‍याज का रस लगाते हैं तो कुछ लड़क‍ियां प्‍याज के तेल का इस्‍तेमाल करती हैं। खासकर तब जब बाल ज्‍यादा ड्राई और बेजान नजर आने लगते हैं तो सबसे पहला सवाल यही रहता है क‍ि आखिर Onion Juice यानी प्याज का रस या Hair Oil, इनमें से क्या ज्यादा अच्छा है?

बालों की चमक बढ़ाने के ल‍िए क्‍या लगाएं, प्‍याज का रस या तेल?

आपको बता दें क‍ि दोनों का काम एक जैसा नहीं है। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर का कहना है क‍ि ये दोनों ही नुस्‍खे बालों के ल‍िए अच्‍छे होते हैं। ऐसे में अगर आपका मकसद स‍िर्फ शाइनी बाल पाना है तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि प्‍याज के रस या तेल में कौन ज्‍यादा बेहतर रहेगा? आइए जानते हैं-

Onion Juice vs Oil For Shiny Hair (3)

प्याज का रस बालों के लिए कितना फायदेमंद है?

प्याज के रस का इस्‍तेमाल खासतौर से हेयर ग्रोथ के ल‍िए क‍िया जाता है। इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक रिसर्च भी हैं। 2002 में एक छोटी क्लिनिकल स्टडी में पैची एलोपेसिया एरियाटा यानी सिर पर जगह-जगह बाल झड़ने की समस्या वाले लोगों पर प्याज के रस का इस्तेमाल किया गया था। इसमें प्याज का रस लगाने वाले ग्रुप में बालों की ग्रोथ देखी गई। बस प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-

  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • स्कैल्प पर जलन या कोई दि‍क्‍कत हो तो इस्तेमाल न करें।
  • आंखों के आसपास प्‍याज का रस न लगाएं।
  • अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें।

यह भी पढ़ें- आंवला और मेथी दाने पाउडर से बनाएं स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

प्‍याज के तेल से शाइनी बनेंगे आपके बाल

बालों की देखभाल में तेल का इस्‍तेमाल सदियों से हो रहा है। प्‍याज के तेल की बात करें तो इससे आपके बालों की चमक बढ़ सकती है। दरअसल, प्‍याज के तेल में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें टूटने से बचाता है। इसके अलावा यह बालों के रूखेपन को खत्म करके उनमें नेचुरल शाइन लाने का भी काम करता है। साथ ही यह बालों की डीप कंडीशनि‍ंग भी करते हैं।

Onion Juice vs Oil For Shiny Hair (1)

क‍ितनी बार करें प्‍याज के तेल का इस्‍तेमाल?

वैसे तो प्‍याज का तेल बाजार में आसानी से म‍िल जाता है, लेक‍िल अगर आप घर पर प्‍याज का तेल बना रही हैं तो इसे नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर बना लें। इससे प्‍याज की बदबू भी कम होती है। इस तेल का इस्‍तेमाल आप हफ्ते-दो हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: लंबे और घने बाल पाने के लिए घर पर ही प्‍याज का तेल बनाएं

चमकदार बालों के लिए कौन बेहतर?

अगर आपका मकसद बालों को मुलायम और चमकदार दिखाना है, तो आप प्‍याज के तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। वहीं, अगर आप स‍िर्फ बालों की ग्रोथ चाहती हैं ताे प्‍याज का रस आपके काम आ सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
प्याज का रस बालों में कितनी देर लगाएं?
प्‍याज का रस सिर पर 15 से 30 मिनट तक लगाना ही काफी होता है।
बालों से प्याज की बदबू कैसे दूर करें?
नींबू के पानी या नींबू वाले शैम्पू से बाल धोकर बदबू दूर कर सकती हैं।
क्या प्याज का तेल रोज लगा सकते हैं?
नहीं, इसे 15 द‍िन में एक से दो बार लगाना ही सही माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।