Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

केले के छिलके भी चमका सकते हैं आपके बाल, सॉफ्ट-शाइनी हेयर के लिए ऐसे करें इस्‍तेमाल

कई लोग बालों की ड्राईनेस से परेशान रहते हैं। ऐसे में केले का छ‍िलका आपकी मदद कर सकता है। हम आपको इसके छ‍िलके से हेयर मास्‍क बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-10, 16:33 IST
banana peel hair mask for soft and shiny hair

हम सभी के घरों में फल तो आते ही हैं। केला भी उन्हीं में से एक है। आमतौर पर हम सभी केले तो खा लेते हैं, लेकिन छिलके को बेकार समझकर कूड़े में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही छिलका बालों की देखभाल में काम आ सकता है? आपको बता दें कि कई लोग इसका इस्‍तेमाल बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए करते हैं। खास बात तो ये है कि आप घर की कुछ चीजों के साथ इसे मिक्स करके होममेड हेयर मास्क बना सकती हैं।

अगर आप भी अपने बालों की ड्राईनेस से परेशान हैं तो यह हेयर मास्क आपके काम आ सकता है। नोएडा की सेक्टर 44 की ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव का कहना है कि केले के छिलके में दही और शहद मिलाकर आप हेयर मास्क बना सकती हैं। साथ ही उन्होंने इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं-

क्या बालों के लिए फायदेमंद हैं केले के छिलके?

केले के छिलकों में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बालों की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं। जब आप इन्हें अन्य मॉइश्चराइज‍िंग इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल सॉफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, ये एक घरेलू तरीका है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो ही फर्क देखने को मिल सकता है।

banana peel hair mask for soft and shiny hair (1)

दही और शहद के क्या हैं फायदे?

ये तो आप सभी जानती होंगी कि दही से बालों को नमी मिलती है। साथ ही ये हेयर मास्क को क्रीमी टेक्सचर देता है, जिससे आप आसानी से बालों पर लगा सकती हैं। वहीं, शहद भी नमी देने का ही काम करता है।

ऐसे तैयार करें केले के छिलके का हेयर मास्क

केले के छिलके का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे-

  • एक पके हुए केले का छिलका
  • 2 से 3 चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद

बनाने का तरीका भी जान लें

  • सबसे पहले केले के छिलके को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • अब इसे छोटे-छोटे पीस में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें और साथ ही इसमें दही और शहद भी डाल दें।
  • अब इसे अच्छी तरह से पीस लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
  • बस ध्यान रखें कि इसमें कोई टुकड़ा न रहे, वरना यह बालों में सही से लग नहीं पाएंगे।
  • आपका केले के छिलके का बना हेयर मास्क तैयार है।

यह भी पढ़ें- DIY Banana Hair Mask: बार-बार कलर करने से बाल हो गए हैं ज्यादा ड्राई? Shiny Hair के लिए केले से बना ये होममेड हेयर मास्क करें ट्राई

बालों में कैसे लगाएं?

इसका इस्तेमाल साफ बालों में ही करें। सबसे पहले बालों को सुलझा लें। अब इस मास्क को बालों की लंबाई पर लगा लें। स्कैल्प पर जरूर लगाएं। अब बालों को शॉवर कैप या ढीला जूड़ा बना लें। इसके बाद इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। बाद में नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। अगर बालों में चिपचिपाहट लग रही है तो शैंपू भी कर सकती हैं।

banana peel hair mask for soft and shiny hair (2)

क्या फायदे मिलेंगे?

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-

इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप इस हेयर मास्क काे यूज कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-  

  • केले के छिलके को अच्छी तरह से जरूर पीसें।
  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर स्कैल्प में कोई एलर्जी, इंफेक्शन या समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
  • हेयर मास्क को बहुत देर तक बालों में न लगाएं रखें।
  • बाल धोते समय अच्छी तरह से साफ जरूर करें।
  • हमेशा साफ बालों पर ही इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • महीने में दो बार ये नुस्खा ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Rice Water Hair Mask: गर्मी के कारण झड़ रहे हैं बाल? चावल के पानी से ऐसे बनाएं घर पर खास हेयर मास्क

तो अगर आप भी अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहती हैं तो ये हेयर मास्क ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।