DIY Banana Hair Mask: बार-बार कलर करने से बाल हो गए हैं ज्यादा ड्राई? Shiny Hair के लिए केले से बना ये होममेड हेयर मास्क करें ट्राई

क्या आप बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कलर करवाती हैं? क्या बार-बार हेयर कलर से बाल कुछ ही दिनों में ड्राई नजर आने लगते हैं? क्या आपके बाल कलर के बाद रूखे और बेजान हो गए हैं? अगर हां, तो हम एक ऐसे होममेड हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार किया जा सकता है। केले से बना यह DIY हेयर मास्क आपके बालों में शाइन लाने में मदद कर सकता है और कलर के बाद डैमेज हुए बालों को भी रिपेयर कर सकता है। आइए जानें कैसे हेयर मास्क तैयार होगा।
केले और नारियल तेल का हेयर मास्क

अगर आपके बाल कलर कराने के बाद ज्यादा रूखे हो गए हैं तो आप केले और नारियल तेल से एक हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इससे आपको बालों की शाइन वापस लाने में मदद मिल सकती है।
आवश्यक सामग्री
- केला- 1 पका हुआ
- नारियल तेल-1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
हेयर मास्क बनाने की विधि
- कलर करने के बाद ड्राई हो गए बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
- अगर आप पके हुए केले का इस्तेमाल करेंगी तो यह आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है।
- पका केला जल्दी मैश हो जाता है और बालों के लिए अच्छा भी माना जाता है।
- आप केले को ब्लेंडर में भी मैश कर सकती हैं। इसे मैश करने के बाद एक बाउल में डालें।
- केले के पेस्ट में शहद और नारियल तेल मिलाएं और हेयर मास्क तैयार करें।
यह भी पढ़ें- Cucumber Hair Mask: गर्मी में आपकी स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा खीरे से बना यह हेयर मास्क, जरूर करें ट्राई
हेयर मास्क लगाने का तरीका

- सबसे पहले बालों को दो हिस्सों में बांटकर अच्छी तरह से सुलझाएं।
- तैयार हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं।
- आप बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें।
- कम से कम 15 मिनट तक बालों में हेयर मास्क लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
- ये हेयर मास्क आपके कलर से डैमेज बालों में दोबारा शाइन लाने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में ज्यादा पसीने से स्कैल्प हो गई है चिपचिपी? गुलाब जल और नींबू का ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है शाइनी
केले के हेयर मास्क का फायदा
केले से बने हेयर मास्क के इस्तेमाल के बाद बाल ज्यादा शाइनी नजर आते हैं और बालों को पूरा पोषण भी मिलता है। अगर आपके बाल ज्यादा कलर की वजह से रूखे होने लगे हैं तो आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों की शाइन वापस लाने के लिए कर सकती हैं। इस हेयर मास्क में इस्तेमाल सभी सामग्रियां पूरी तरह से नेचुरल हैं इसलिए इनका बालों पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।
कलर के बाद बालों की शाइन मेंटेन करने के लिए आप केले से बना हेयर मास्क ट्राई कर सकती हैं, लेकिन निस्के बालों में इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।