herzindagi
how to use avocado for aging problem

Aging Problem: एवोकाडो का इस तरह करेंगी इस्तेमाल नहीं होगी एजिंग की समस्या

Aging Problem Solution: उम्र का प्रभाव हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। एजिंग साइन्स दिखने लगते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-09-14, 14:09 IST

Aging Problem Solution: बढ़ती उम्र का असर हमारी त्वचा से लेकर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके कारण शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। यह कहा जाता है कि स्किन से भी उम्र का पता लगाया जा सकता है। उम्र के साथ-साथ एजिंग की समस्या होने लगती है। यानि कई महिलाएं अपनी उम्र से बड़ी नजर आने लगती हैं।

इस समस्या को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपचार करती हैं। इसके लिए आप फ्रूट का इस्तेमाल कर सकती हैं। एवोकाडो को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्या आप जानना चाहती हैं त्वचा पर कैसे करें इसका इस्तेमाल? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

एजिंग के कारण (Causes Of Aging)

  • त्वचा पर लो क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी एजिंग की समस्या हो जाती है।
  • केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट्स भी इस समस्या का एक कारण है।
  • खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी आप उम्र से बढ़ी नजर आ सकती हैं।

बनाएं एंटी-एजिंग मास्क (How To Make Anti-Aging Mask)

how to make anti aging avocado maskएवोकाडो मेंओलिक एसिड पाया जाता है, जो एंटी-एजिंग की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। आप इससे मास्क बना सकती हैं। इस मास्क को आपको अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए

आवश्यक सामग्री

  • 1 पका हुआ एवोकाडो
  • 1 चम्मच नारियल का तेल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एवोकाडो को बीच में से काट लें।
  • अब चम्मच की मदद से एवोकाडो का गूदा निकाल लें।
  • फिर इसे बाउल में डालें। अब ऊपर से 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • दोनों चीजों को मिक्स करें।
  • लीजिए बन गया आपका एंटी-एजिंग मास्क।

लगाने का तरीका

how to use avocado mask on face

  • इस मास्क को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 30 मिनट बाद अपना फेस धो लें।
  • इस मास्क का इस्तेमाल रात को करें।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन यूथफूल नजर आएगी और एजिंग की समस्याकम हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:त्‍वचा की झुर्रियों को जादुई तरीके से कम करता है इस स्‍पेशल चीज से बना ये एंटी-एजिंग फेस सीरम

एवोकाडो मास्क (How To Make Avocado Mask)

आपको अपने चेहरे पर एवोकाडो से बना मास्क लगाना चाहिए। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड-पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो हमारे दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। इसी तरह एवोकाडो बेस्ट एंटी-एजिंग फूड है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 पका एवोकाडो
  • 1 चम्मच ऑर्गेनिक कॉफी ग्राउंड्स
  • 1 चम्मच कोकोआ ग्राउंड्स
  • 1 चम्मच एवोकाडो ऑयल
  • 1 चम्मच कोकोनट शुगर

बनाने का तरीका

  • एक बाउल और फॉर्क लें।
  • अब फॉर्क से एवोकाडो का पल्प निकालें।
  • फिर इसमें 1 चम्मच ऑर्गेनिक कॉफी ग्राउंड्स, 1 चम्मच ऑर्गेनिक कॉफी ग्राउंड्स, 1 चम्मच एवाकाडो ऑयल और 1 चम्मच कोकोनट शुगर डालें।
  • अब इन्हे मिक्स कर लें।
  • लीजिए बन गया आपका एवोकाडो मास्क।

इसे भी पढ़ें:झुर्रियों से राहत पाने के लिए प्रयोग करें घर पर बना 'Anti-Aging Peel Off Mask'

लगाने का तरीका

  • उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लगा लें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों के आसपास के एरिया को छोड़ दें।
  • करीब आधे घंटे बाद साफ पानी से फेस क्लीन कर लें।
  • हफ्ते में 3 दिन इस मास्क का उपयोग करें।
  • कुछ ही हफ्तों में आप पाएंगी कि एजिंग साइन्स कम हो गए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

why aging problem occurs

  • कम उम्र में एजिंग की समस्या न हो इसके लिए आपको फेस क्लींजिंग पर खास ध्यान देना चाहिए। क्लींजिंग का मतलब केवल फेस वॉश से चेहरा धोना नहीं होता है।
  • वर्कआउट के फायदे तो हम सभी जानते हैं? जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हमें वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए। इससे त्वचा को कई तरह की लाभ मिलते हैं।
  • अपनी स्किन पर आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।