झाइयों की वजह से चेहरा दिख रहा है भद्दा तो केवल 1 चम्मच एलोवेरा जेल से गायब हो सकती है समस्या

एलोवेरा का पेड़ लगभग हर घर में पाया जाता है, क्योंकि यह बहुत आसानी से घर में किस भी छोटे से गमले में लग जाता है। एलोवेरा का जेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताएंगे कि एलोवेरा जेल चेहरे की झाइयों को कैसे कम करता है।
चेहरे पर झाइयों की समस्या बहुत ही आम है। उम्र के ढलने के साथ-साथ त्वचा में अधिक मेलेनिन बनने लगता है और इससे चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं, झाइयों का एक कारण त्वचा का हाइड्रेटेड न होना भी होता है। अगर आपकी त्वचा में पानी की कमी है, तो झाइयों की परेशानी हो सकती है।
इस बारे में हमारी बात डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित बांगिया से हुई। वह कहते हैं, ' वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ ही यह समस्या सामने आती है, मगर आजकल कम उम्र की महिलाओं में भी झाइयों की समस्या देखी जा रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपनी त्वचा का उचित ध्यान नहीं रखती हैं और उसे हाइड्रेटेड नहीं रखती हैं।'
इतना ही नहीं, डॉक्टर बांगिया हमें एलोवेरा जेल से चेहरे की झाइयों को कम करने का असरदार तरीका भी बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Care : इन दो चीजों को लगाने से पिगमेंटेशन होगी कम, जानें उपाय
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बूंद विटामिन-ई ऑयल
- 5 बूंद नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले एलोवेरा जेल को आप एक बाउल में डालें। एलोवेरा जेल(एलोवेरा जेल कैसे करें इस्तेमाल) यदि आप अपने घर में लगे पौधे से निकाल रही हैं, तो आपको इसके लिए पहले एलोवेरा की पत्ती को 30 मिनट के लिए पानी में डिप करके रखना होगा। इसके बाद आप उसमें से निकले हुए पीले पदार्थ को देख पाएंगी। यह त्वचा के लिए हानिकारक होता है, इसलिए इसके निकल जाने के बाद आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- फिर आप एलोवेरा जेल में विटामिन-ई ऑयल और नींबू का रस मिक्स कर लें। फिर यह मिश्रण चेहरे पर लगाने के लिए तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और लाइट फेशियल मसाज भी करें। 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें।
- चेहरे को वॉश करने के बाद आप मॉइश्चराइजर को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Problem : चेहरे पर फ्रेकल्स क्यों होते हैं और इन्हें बढ़ने से कैसे रोकें, जानें
कैसे और कब करें इस मिश्रण का इस्तेमाल
- चेहरे को पहले पानी से वॉश कर लें। इसके बाद चेहरे को टॉवल से अच्छी तरह से पोछ लें।
- अब आप चेहरे पर यह मिश्रण लगाएं और चेहरे की लाइट मसाज करती रहें। जब यह मिश्रण त्वचा में पूरी तरह से ऑब्जर्ब हो जाए, तब आप 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाए रखें।
- बाद में चेहरे को वॉश करें और अपनी स्किन टाइप के अनुसार चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
- बेस्ट होगा कि आप रात में सोने से पहले यह काम करें। यदि आप नियमित इस नुस्खे को अपनाती हैं, तो आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
नोट- डॉक्टर कहते हैं, 'झाइयों को अर्ली स्टेज पर कम किया जा सकता है, मगर उन्हें पूरी तरह से मिटाया नहीं जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक झाइयां हैं, तो शायद यह नुस्खा आपके लिए ज्यादा मददगार साबित नहीं होगा। '
सबसे पहले आपको इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 24 घंटे पहले स्किन पैच टेस्ट करना है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।