Damaged Hair Treatment: डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करेगा यह खास तेल, जानें कैसे?

बढ़ते प्रदूषण और बदलते लाइफस्टाइल के कारण हम बालों की सही तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं। इस कारण बालों की ग्रोथ तो रुकती ही है, लेकिन बालों को सही तरीके से पोषण भी नहीं मिल पाता है। इसके लिए आपको रोजाना हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।
बालों को सही मात्रा में पोषण देने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद चीजों से बने तेल के बारे में जो न केवल आपके डैमेज बालों को सही मात्रा में पोषण देने में सहायता करेगा। साथ ही बालों को कई प्रकार से मजबूती देने में भी मददगार साबित होगा।
डैमेज बालों पर किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए?

- प्याज का रस
- करी पत्ता
- नारियल का तेल
प्याज के रस को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?
- प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों को चमकदार और घना बनाने में मदद करता है।
- इसमें सल्फर मौजूद होने के कारण ये बालों को पतला होने से बचाता है।
- प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बालों को नमी प्रदान करने में मदद करता है।
बालों में करी पत्ता लगाने के फायदे क्या होते हैं?
- करी पत्ता नए बाल उगाने में मदद करता है।
- ये आपके बालों में शाइन लाने के साथ-साथ उन्हें घना भी बनाने में मदद करता है।
- इसके अलावा बालों में प्रोटेक्शन लेयर बनाने का काम करता है। (सफेद बालों के लिए उपाय)
नारियल का तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व बालों को रूसी की समस्या से बचाता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो बालों को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
- बालों को शाइन बरकरार रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: पतले बालों को घना बनाने के लिए करी पत्ता आएगा काम, जानें कैसे?
डैमेज बालों की देखभाल करने के लिए क्या करें?

- सबसे पहले पैन में बालों की लेंथ के अनुसार नारियल के तेल को डालें और धीमी आंच में गर्म करने के लिए रख दें।
- इसमें एक प्याज को रस समेत को निकाल लें और 1 करी पत्ता डालें।
- इसे 2 से 5 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें और गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद आप इसे नहाने से ठीक 3 घंटे पहले या बाल धोने से एक रात पहले बालों में लगा सकती हैं।
- बालों में इस खास तेल को लगाने से लिए आप हाथों की उंगलियों की सहायता ले सकती हैं।
- हफ्ते में 1 से 2 बार तक इस तेल को आप स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे को आजमाने से आपको कुछ ही दिनों में परिणाम नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको डैमेज बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।