खीरे की मदद से करें नाखूनों की देखभाल, जानें तरीका

आए दिन हम और आप अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए पार्लर की मदद से तरह-तरह के मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाते हैं। वहीं इन सब चीजों पर ढेर सारे पैसे खर्च करने के बाद भी नाखून मात्र स 2 से 3 दिन तक ही साफ और खूबसूरत दिखते हैं और फिर पहले की तरह ही गंदे हो जाते हैं।
क्या आप जानती हैं कि आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से भी नाखूनों की देक्भाल कर सकती हैं और खूबसूरत नेल्स पा सकती हैं?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप घर में मौजूद चीजों की मदद से पेडीक्योर और मैनीक्योर कर सकती हैं और नाखूनों की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। बता दें कि घर में ही नाखूनों की देखभाल करने से आप अपने काफी पैसे भी बचा पाएंगी।

स्टेप 1 : घर में मौजूद चीजों की सहायता से हाथों और पैरों के नाखूनों की देखभाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नाखूनों को पानी के साथ धोना होगा ताकि किसी भी तरह की गंडगो नाखूनों में न रहे।
स्टेप 2 : अब आप अपने नाखूनों को नेल कटर की मदद से काटना होगा। इसके अलावा नाखूनों के क्यूटिकल को शेप देनी होगी। (नाखूनों के लिए नेल आर्ट के डिजाइंस)
स्टेप 3 : इसके बाद आपको हल्के गुनगुने पानी में करीब 1 खीरे को पीसकर डालना होगा और इसमें करीब 1 से 2 चम्मच शहद की मिलानी होगी। करीब 10 से 15 मिनट तक आप इसे ऐसे ही भिगो कर रखें।
इसे भी पढ़ें : चंदन की मदद से करें नाखूनों की देखभाल, जानें तरीका
स्टेप 4 : भिगोने के बाद आप नाखूनों को साफ पानी की मदद से साफ कर लें।

स्टेप 5 : अब आप नेल फाइनर की मदद से अपने नाखूनों को सही शेप दें और गुलाब जल को कॉटन में लेकर नाखूनों को साफ करना लें।
स्टेप 6 : नाखूनों को सही तरह से मॉइस्चराइज करना होगा। इसके लिए आप हैंड क्रीम या नेल मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि नाखूनों के लिए मॉइस्चराइजर खरीदते समय आप उसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह से देख लें और केवल वहीं प्रोडक्ट चुनें, जिसमें एसेंशियल ऑयल मौजूद हो।
स्टेप 7 : आखिर में आप चाहे तो अपनी मर्जी की कोई भी नेल पोलिश का इस्तेमाल अपने नाखूनों पर कर सकती हैं और इनकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें नाखूनों का ख्याल, रहेंगे स्ट्रोंग

अन्य टिप्स
- नेल केयर करते समय आपको ज्यादा प्रेशर का इस्तेमाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और हल्के हाथों के दबाव से ही नाखूनों की देखभाल करनी चाहिए।
- साथ ही हफ्ते में करीब 2 बार तक नेल केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।
- इसके अलावा रोजाना नेल केयर और हैण्ड केयर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर आपको घर पर मौजूद चीजों की मदद से नाखूनों की देखभाल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।