Skin Care tips: ओट्स के इस्तेमाल से स्किन को बनाएं हाइड्रेट, जानें तरीका

ओट्स जितना हेल्थ के लिए अच्छा होता है उतना ही फायदेमंद स्किन के लिए भी होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है साथ ही हाइड्रेट बनी रहती है। इसलिए आपको किचन में रखी इस चीज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने इसे शीट मास्क बनाकर तैयार किया है आप भी इसे ऐसे ही ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि ये अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो इस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिससे आप भी इसे तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
- ओट्स- 2 चम्मच
- गर्म पानी- आधा कप
- ओट्स मिल्क- आधा कप
- एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदे
- ग्लिसरीन- 5-6 बूंदे
इसे बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए सबसे पहले एक कॉटन कपड़े में ओट्स (खूबसूरत त्वचा के लिए एक्सपर्ट टिप्स) को बांधे।
- फिर इसे गर्म में डीप करें।
- इसके बाद इसमें ओट्स मिल्क को डालें।
- अब इस पोटली को खोले और उसमें एसेंशियल ऑयल और ग्लिसरीन एड करें।
- इसके बाद इस शीट मास्क को चेहरे पर लगाएं।
- फिर एक सॉफ्ट टॉवल से चेहरे को साफ कर लें।
- इस तरीके से आप ओट्स का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन
शीट मास्क के जानें फायदे
- इसको लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है, इसलिए आपको इसका इस्तेमाल (निखरी त्वचा के लिए घरेलू उपाय) जरूर करनी चाहिए।
- ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करने, ड्राईनेस और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसमें मौजूद ग्लिसरीन स्किन सॉफ्ट रहती है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट ब्यूटी टिप्स, दिनभर नजर आएंगी फ्रेश
टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से घर पर ही शीट मास्क तैयार करें और स्किन को हेल्दी बनाएं। इसके अलावा आप चाहे तो इसका फेस पैक बनाकर भी तैयार कर सकती हैं। इसलिए आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। लेकिन इससे इंस्टेंट ग्लो मिलेगा इसका कोई दावा नहीं करते हैं।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।