herzindagi
Skin care routine working women

वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट ब्यूटी टिप्स, दिनभर नजर आएंगी फ्रेश

वर्किंग वुमन के साथ कई बार ऐसा होता है कि, वो अपनी स्किन पर ध्यान नहीं रख पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इन रूटीन को आपको जल्दी ही शुरु कर देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-06-26, 14:42 IST

वर्किंग वुमन के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल होता है खुद की स्किन का ध्यान रखना। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास समय नहीं होता कि वो पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट लें। जिसकी वजह से वो हमेशा अपनी स्किन को मेकअप से छुपा लेती हैं। लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं होता। बल्कि स्किन टोन और ज्यादा डल होने लगता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं रूक जाएं। वरना स्किन से जुड़ी समस्याएं आपको और ज्यादा परेशान कर सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको इन ब्यूटी टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।

डीप क्लींजिंग

Deep cleansing

अगर आपके पास समय कम है तो ऐसे में आप फेस को हफ्ते में कम से कम दो बार डीप क्लीन करें। जिसके लिए आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही महीने में एक बाद फेशियल जरूर करें। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी साथ ही फेस के पोर्स को साफ रखने में भी मदद मिलेगी। जिससे आपकी स्किन पर पिंपल्स जैसी समस्याएं भी कम होगी।

फेस मास्क शीट लगाएं

face sheet mask

वर्किंग होने की वजह से हमारे पास बिल्कुल समय नहीं होता कि, हम पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट कराएं। ऐसे में आपको कुछ नहीं करना है घर पर जाएं और चेहरे को साफ करके इसपर फेस शीट मास्क (फेस शीट मास्क के फायदे) लगाएं। इससे स्किन डीप नरिश होगी। इसे अपने फेस पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप इसका इस्तेमाल अपने डेली रूटीन में भी कर सकती हैं। इससे भी आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेट रहेगी साथ ही ग्लोइंग नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Skin Care : इन चीजों के कारण बढ़ सकते हैं चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स

फेशियल स्प्रे का करें इस्तेमाल

Face spray

बाजार में आपको कई तरह के स्किन स्प्रे मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चेहरे को मॉइश्चराइज करते हैं, साथ ही हाइड्रेट भी रखता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना 3-4 बार कर सकती हैं। आप चाहे तो होममेड तरीके से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। 

लिप बाम

Lip balm tips

स्किन के साथ-साथ होठों को भी हाइड्रेट रखना भी जरूरी हो जाता है। वरना चेहरे पर रूखे होठ आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़े-थोड़े समय में लिप बाम का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इससे आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे। होठों के लिए लिप बाम आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं और उसे स्टोर करके अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से खराब लग रहा है चेहरा, तो दूध की मदद से कम करें ये समस्या

इस तरीके से आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकती हैं और उन्हें स्किन प्रॉब्लम से बचा सकती हैं।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
वर्किंग वूमन को नेचुरल ब्यूटी के लिए क्या करना चाहिए?
अपनी स्किन को समय-समय पर हाइड्रेट रखना चाहिए।
वर्किंग वुमन को नेचुरल ब्यूटी के लिए क्या करना चाहिए?
अपनी स्किन को समय-समय पर हाइड्रेट रखना चाहिए।
किन टिप्स की मदद से आप मिलेगा नेचुरल ग्लो?
इसके लिए आप होममेड तरीकों को ट्राई कर सकती हैं
किन टिप्स की मदद से आप मिलेगा नेचुरल ग्लो?
इसके लिए आप होममेड तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।