Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

होंठों पर लगी लिपस्टिक को देना है परफेक्ट लुक, तो इन टिप्स को करें फॉलो

होंठों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको लिप केयर रूटीन को रोजाना फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप नेचुरल चीजों का सहारा लें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-26, 21:05 IST
tips to apply lipstick perfectly

लिपस्टिक लगाना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए-नए कलर के लिप शेड को खरीदकर ट्राई करते हैं। ब्यूटी ट्रेंड्स भी रोजाना बदल रहे हैं और कुछ न कुछ नया मार्केट में लेकर आ रहे हैं। वहीं इन सबके बावजूद भी ई तकनीक आज भी पुरानी ही इस्तेमाल की जाती है।

परफेक्ट लिप शेप पाने के लिए आपको होंठों पर लिपस्टिक लगाते समय कई बातों का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ असान टिप्स जिनकी मद लेकर आप आसानी से होंठों को परफेक्ट लुक दे पाएंगे।

लिपस्टिक लगाने से पहले क्या करना चाहिए?

easy lipstick applying tips

केवल लिपस्टिक लगाने से पहले ही नहीं, बल्कि आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन फॉलो करते समय ही लिप केयर रूटीन को भी इसमें शामिल करना चाहिए। इसमें आप लिप्स पर मौजूद डेड स्किन की लेयर को हटाने के लिए लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप लिप बाम को होंठों पर लगा सकते हैं। बता दें कि लिप स्क्रब आपके लिप्स पर लिपस्टिक में मौजूद केमिकल से बचाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: होंठों पर लगी लिपस्टिक हो जाती है कुछ ही समय में गायब, तो इन टिप्स की लें मदद

होंठों को ड्राई होने से कैसे बचाए?

अक्सर लिपस्टिक लगाने या हटाने के कुछ ही समय बाद हमारे होंठ ड्राई होने लगते हैं। इसके लिए आप होंठों पर रोजाना रात को सोने से पहले लिप ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दिन में 3 से 4 बार तक आप लिप बाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह दोनों ही चीजें आपके होंठों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

लिप्स को परफेक्ट शेप देने के लिए क्या करें?

blush pink lipstick

होंठों पर केवल लिपस्टिक लगाना ही नहीं, बल्कि लिपस्टिक लगाने के बाद सही तरीके से होंठों को शेप देना भी बेहद जरूरी होता है। लिप्स को सही तरह से शेप देने के लिए आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न केवल होंठों को सही तरह से शेप देगा। साथ ही आपके लिप्स को ऑम्ब्रे कलर इफेक्ट भी देने में सहायता करेगा। इसके लिए आप लिपस्टिक और लिप लाइनर के कलर कॉम्बिनेशन का खासतौर से चयन करें।

 

अगर आपको लिपस्टिक से जुड़े ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।