herzindagi
home remedy to  remove holi colour at home

इन घरेलू उपायों की मदद से छुड़ाए चेहरे पर लगा होली का जिद्दी रंग

<span style="font-size: 10px;">होली का जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू उपायों को ट्राई कर सकती हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 13:02 IST

होली खेलने के दौरान इस बात का ध्यान नहीं रहता कि होली में किसने आपके चेहरे पर किस तरह का रंग लगाया है। इस बात का पता तब चलता है जब रंग छुड़ाने के लिए पानी से मुंह को धोती हैं। ऐसा कई लोगों के साथ होता है जब उन्हें होली का रंग निकालते समय पता चलता है किसी ने उन्हें पक्का रंग लगा दिया हैं और इसे निकलने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन अब इन घरेलू उपायों की मदद से चेहरे पर लगा होली का जिद्दी रंग हटा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप चेहरे पर लगा होली का जिद्दी रंग छुड़ा सकती हैं।

तेल का करें इस्तेमाल

अगर होली के दौरान पक्का रंग लग गया है तो आप इस जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। होली का पक्का रंग उतारने के लिए आप नहाने से पहले आप जहां-जहां पक्का रंग लगा है वहां पर तेल का इस्तेमाल करें और इस तरह नहाने से पहले तेल लगाने पर जल्दी पक्का रंग छूट जायेगा। वहीं तेल में नारियल का तेल या जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस भी पढ़ें : बालों की खूबसूरती के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, जानिए कैसे

home remedy remove holi colour

खीरे का करें प्रयोग

खीरे की मदद से भी होली के दौरान लगा जिद्दी रंग भी हटाया जा सकता है। पक्के रंग को छुड़ाने के लिए खीरे का रस निकालकर इस्तेमाल कर सकती हैं  वहीं खीरे में गुलाब जल मिलाकर भी इस्तेमाल करने से चेहरे पर लगा पक्का रंग  निकल जायेगा।

इन चीजों का न करें इस्तेमाल

पक्के रंग को हटाने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं तो इससे रंग हल्का होने के बजाय और गहरा हो सकता हैं। इस वजह से गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

home remedies remove holi colour

इस भी पढ़ें : वैक्सिंग करने के बाद हाथ-पैर हो जाते हैं ड्राई, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

वहीं गर्म पानी के साथ सॉफ्ट साबुन का प्रयोग करें। अगर आप कपड़े धोने वाले साबुन या किसी कठोर साबुन साथ ही स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। वहीं होली का रंग उतारने के दौरान आप गर्म पानी और कठोर साबुन का इस्तेमाल करने से बचें।

 

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी  ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit- Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।