Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

मानसून में अगर पड़ गए हैं चेहरे पर गढ्ढे तो ऐसे करें उन्हें ठीक

अगर पिंपल्स के ठीक होने के बाद चेहरे पर गढ्ढे पड़ गए हैं तो उन्हें इस एक मास्क से आप ठीक कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ आपको खाने में भी कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना होगा। 
Updated:- 2018-07-03, 14:23 IST
face scars remove byhomemade mask main

मानसून का मौसम आ गया है और कई लड़कियों के चेहरे पर इसका असर दिखने लगा है। किसी के चेहरे पर पिंपल्स पड़ने लगे हैं तो किसी को रैशेज की समस्या होने लगी है। अधिकतर महिलाओं को मानसून में थोड़ी समस्या होती है। खासकर उन महिलाओं को ज्यादा प्रॉब्लम होती है जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है। बरसात के मौसम में सेंसिटिव स्किन पर रैशेज और पिंपल्स की समस्या हो जाती है। जब ये ठीक होते हैं तो उनकी जगह पर गढ्ढे पड़ जाते है। ये गढ्ढे चेहरे पर दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। 

सुंदरता पर ग्रहण लगाते हैं गढ्ढे

ये गढ्ढे चेहरे की सुंदरता पर ग्रहण लगाते हैं। जिसके कारण चेहरा दिखने में उतना सुंदर नहीं लगता है जितना की पहले अच्छा लगता था। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है इन नुस्खों को ट्राय करें। आज हम इस आर्टिकल में खाने की उन चीजों और उस एक फेस मास्क के बारे में बात करेंगे जो इन गढ्ढों को भरने में मदद करेंगे। 

क्यों पड़ते हैं चेहरे पर गढ्ढे

face scars remove byhomemade mask inside

सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि चेहरे पर गड्ढे क्यों पड़ते हैं। ये पिंपल्स होने के बाद का असर जिसके बारे में हम ऊपर बात कर चुके हैं। इसके अलावा चेहरे पर जलन होने के कारण भी कई बार गढ्ढे पड़ जाते हैं। इन सबके अलावा चेहरे पर लगने वाली चोटें और चिकनपॉक्स भी इसका नतीजा होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इस घरेलू मास्क को ट्राय करें। 

बेसन और दही मास्क

गंदगी और ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर पिंपल्स पड़ते हैं। ऐसे में पिंपल्स ठीक करने के लिए बेसन और दही का मास्क एक अच्छा उपाय है। ये मास्क चेहरे के गढ्ढों को भरने का काम करता है। face scars remove byhomemade mask inside

  • चेहरे के गढ्ढों को भरने और पिंपल्स ठीक करने के लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और आधे नींबू का रस मिला लीजिए। 
  • फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स हो जाने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
  • फिर इसे आधे घंटे तक सूखने दें। 
  • जब पेस्ट अच्छी तरह से सूख जाए तो नींबू के छिलके को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए मालिश करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

रोज शाम को ऑफिस या कॉलेज से जाने के बाद ऐसा करें। इससे चेहरे पर पिंपल्स और गढ्ढे नहीं होंगे। 

इन चीजों को खाने में शामिल करें

face scars remove byhomemade mask inside

  • फ्रूट सलाद- रोज सुबह ब्रेकफास्ट में फ्रूट सलाद जरूर खाएं। फ्रूट सलाद में एक सेब, एक अनार, स्ट्रॉबेरी, नींबू, कीनू, संतरा और दही का इस्तेमाल करें। इन सारी चीजों से आपकी बॉडी इंटरनली डिटॉक्स होती है और पेट ठंडा रहता है। जिससे पिंपल्स की समस्या नहीं होती है। साथ ही दही स्किन को खुद ब खुद हील (heal) करने में मदद करता है। जिससे चेहरे पर गढ्ढे नहीं पड़ते हैं। 
  • दाल - लंच में दाल जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। 
  • दूध -इसके अलावा हेल्दी डाइट लें और दूध को अपने खाने में जरूर शामिल करें। ये सारी हेल्दी चीजें आपकी बॉडी को हेल्दी रखेगी जो स्किन से जुड़ी समस्याएं नहीं होने देंगी।  

     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।