Makeup Hacks: मेकअप करते समय चेहरे पर लग जाए आईशैडो, तो इस आसान तरीके से करें रिमूव

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब हमें किसी पार्टी या फंक्शन में जाना होता है, तो इसके लिए हम पार्लर जाकर मेकअप करवाते हैं। अगर कहीं जल्दी जाना होता है, तो खुद ही मेकअप कर लेते हैं। ऐसे में कई बार हमारे से छोटी-छोटी मिस्टेक हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि परफेक्शन एक बारी में नहीं आती है। ऐसे में अगर आपसे भी मेकअप करने में चेहरे पर आईशैडो कलर का पैच लग जाता है, तो इसके लिए आप कुछ आसान हैक्स को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको दोबारा बेस सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको इसे रिमूव करना होगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप मेकअप पैच को रिमूव कर सकती हैं।
कॉम्पैक्ट का करें इस्तेमाल

इसके लिए आपको अपना कॉम्पेक्ट पाउडर लेना है। अब इसे ब्रश में लगाकर इससे कलर को हल्के हाथों से रिमूव करना है। इसकी मदद से कलर हल्का होना शुरू हो जाएगा। बस आपको हल्के हाथों से ब्रश को ऐसे चलाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्के हाथों से करने से कलर हट जाएगा। साथ ही, पैच भी नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीज इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंसीलर का करें इस्तेमाल
कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करने के बाद इस पैच को कंसीलर की मदद से सेट करें। इसके लिए आपको हल्का कंसीलर लेना है। फिर इसे फ्लफी ब्रश की मदद से सेट करना है। इसे भी आपको टेब-टेब करके सेट करना है। ऐसा इसलिए ताकि ये अलग से नजर न आए। साथ ही, आपके आईशैडो का कलर आसानी से फेस पर से हट जाए।
इसे भी पढ़ें: Mahira Khan Makeup Look: वेडिंग सीजन में ट्राई करें माहिरा खान के ये मिनिमल मेकअप लुक, नजर आएंगी सुंदर
इस तरह करें इसे सेट
-1736427816321.jpg)
जब ये बिल्कुल क्लीयर हो जाए तो इसके बाद आपको दोबारा कॉम्पैक्ट लेना है। इसके बाद इसे ब्रेश की जगह पैड का इस्तेमाल करके सेट करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कंसीलर का पैच नजर नहीं आएगा। साथ ही, आपका मेकअप बेस अजीब नहीं लगेगा। इस तरह से आप अपने मेकअप लुक को परफेक्ट तरह से क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही, इससे आपका लुक भी सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: मेकअप रहेगा लंबे समय तक लॉन्ग लास्टिंग, जब इन सिंपल टिप्स को करेंगी फॉलो
इस बार इस हैक्ट को ट्राई करें। इससे आपका मेकअप लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आपको दोबारा से मेकअप लुक क्रिएट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से आईशैडो का पैच हटा सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।