Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

Bhumi Pednekar Makeup Look: पार्टी में जानें के लिए एक्ट्रेस के स्पार्कलिंग आईशैडो लुक करें क्रिएट, जानें तरीका

पार्टी में जाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप पार्लर से जाकर ही मेकअप क्रिएट करवाएं। इसके लिए आप एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2024-09-12, 17:59 IST
actress bhumi pednekar sparkle eyeshadow makeup

पार्टी में जाना हो या कोई इवेंट अटेंड करना हो। मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर पार्लर जाकर अलग तरह के मेकअप को क्रिएट करते हैं। लेकिन हर बार जरूरी नहीं है कि आप पार्लर जाकर ही मेकअप करवाएं। इस बार आप भूमि पेडनेकर के बताए गए तरीके से पार्टी मेकअप लुक को क्रिएट करें। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया मेकअप को सही तरीके क्रिएट करने का आसान तरीका। 

भूमि पेडनेकर का मेकअप वीडियो

Bhumi pednekar looks

भूमि पेडनेकर आजकल अलग-अलग तरह की मेकअप वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो अपने लुक्स को फैंस के साथ शेयर कर सके। इस बार उन्होंने स्पार्कलिंग आईशैडो लुक की वीडियो को शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कैसे आप बिना मेकअप आर्टिस्ट या पार्लर जानें के स्पार्कलिंग आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप क्रिएट करें आई मेकअप।

स्पार्कलिंग आई मेकअप लुक क्रिएट करने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

  • इस आई मेकअप लुक के लिए भूमि पेडनेकर ने सबसे पहले आंखों के ऊपर कंसीलर को लगाया है। इसे अच्छे से मर्ज किया। 
  • अब आंखों के ऊपर ब्राउन कलर को लगाया है। 
  • इसे अच्छे से मर्ज किया। इसके बाद आंखों पर लाइट विंग आईलाइनर को लगाया।
  • इसके बाद इसमें स्पार्कलिंग आईशैडो कलर लगाया और फिंगर की मदद से पूरी लीड पर अप्लाई किया। 
  • अब उन्होंने लिक्विड लाइनर से विंग आई लाइनर को क्रिएट किया। 
  • इससे उनका आई मेकअप लुक कंप्लीट हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips and Tricks : छोटी-छोटी टिप्स अपनाएं, सेलिब्रिटी जैसा मेकअप लुक पाएं

आई मेकअप लुक के बाद बेस किया क्रिएट 

makeup ideas

इस आई मेकअप लुक के बाद उन्होंने अपने बेस को सिंपल रखा। इसके लिए उन्होंने कंसीलर को लगाया। फिर अपने फेस पर फाउंडेशन, लूज पाउडर और इसके बाद न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई किया। इस मेकअप लुक को उन्होंने बहुत कम समय में किया और इवेंट के लिए रेडी हो गई। 

आप भी ड्रामेटिक मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए इस तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको पार्लर जाकर मेकअप के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह के मेकअप को करने के बाद आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आएंगी। 

इसे भी पढ़ें: ये आसान आई मेकअप लुक्स आपको देंगे कूल समर वाइब्स

नोट: मेकअप चूज करते समय सही ब्रांड और एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करें, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्या न हो।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Bhumi Pednekar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।