Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

डार्क सर्कल्स ने कर दिया है चेहरे की खूबसूरती को कम? मेकअप आर्टिस्ट से जानें हाइड करने का तरीका

डार्क सर्कल्स कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इन डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए उपाय आजमाती हैं, तो अब आप मेकअप कर इन्हें हाइड कर सकती हैं। आइए जानते हैं मेकअप टिप्स के बारे में।   
Updated:- 2026-05-21, 20:08 IST
image

डार्क सर्कल्स एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं बेहद परेशान रहती हैं। डार्क सर्कल्स महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं और इससे चेहरा भी फीका दिखने लगता हैं। अगर आप भी चेहरे पर होने वाले इन डार्क सर्कल्स की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और ऐसे उपाय की तलाश में है, जिसे आजमाकर आप इन डार्क सर्कल्स को कम कर सके, तो अब परेशान होने के बजाय आप मेकअप कर इन डार्क सर्कल्स को हाइड कर सकती हैं। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप घर पर कम समय में डार्क सर्कल्स को कम कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए ऐसे करें मेकअप का इस्तेमाल 

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे की वजह से परेशान रहती हैं और इससे उनके पुरे चेहरे का लुक भी फीका दिखने लगता है। अगर आप मेकअप के वक्त डार्क सर्कल्स को क्लीन दिखाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर डार्क सर्कल्स वाले एरिया को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं मेकअप आर्टिस्ट से इन टिप्स के बारे में। 

1 - 2026-05-21T195504.471

यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स कम करने के लिए घर पर बनाएं ये क्रीम, कुछ ही दिनों में त्वचा में दिखेगा निखार

मेकअप से काले घेरे कम करने के टिप्स 

  • डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती कम कर सकता है।
  • ऐसे में आप मेकअप टिप्स को फॉलो कर इन्हें हाइड कर सकती हैं।
  • मेकअप में आप सबसे पहले कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।
  • आप पीच या ऑरेंज कलर का करेक्टर इस्तेमाल कर सकती हैं।

    1 - 2026-05-21T195521.146

  • इसे लगाने के लिए आप आंखों के नीचे की गहरी जगहों पर लगाकर ब्लेंड करें।
  • ब्लेंड करने के बाद आप कंसीलर का सही शेड चुनकर इसे आंखों के नीचे लगाएं।
  • कंसीलर को भी आप ब्यूटी ब्लेंडर सेट सेट कर लें।
  • इसके बाद आप हल्का लूज पाउडर लगाकर इसे सेट कर लें।
  • अब आप इन टिप्स की मदद से काले घेरे को कम दिखा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का ये पेस्ट है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।