Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

Shahnaz Husain: पैरों के काले धब्बे हटाने के आसान उपाय जानें

पैरों के जिद्दी काले दाग-धब्‍बे अगर नहीं जा रहे हैं, तो आपको भी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट शहनाज हुसैन के दिए गए इन टिप्‍स को एक बार जरूर आजमाना चाहिए। 
Updated:- 2022-10-04, 16:01 IST
Shahnaz Husain beauty tips for leg hindi

पैरों पर काले धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं। मगर इनकी वजह से जब आप शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं, तो पैर काफी भद्दे नजर आते हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनना ही छोड़ देती हैं। मगर पैरों के काले दाग धब्‍बों को हटाने का यह कोई उपाय नहीं है।

खासतौर पर जब आप पैरों को शेव करती हैं, तो कई बार पैरों में खुजली के कारण नाखूनों के दाग लग जाते हैं और फिर वह काले दाग-धब्‍बों में बदल जाते हैं। कई बार पैरों में शेव करने के कारण दाने भी हो जाते हैं क्‍योंकि इस प्रक्रिया में विपरीत दिशा में शेव करने पर बाल खिंचते हैं। इसलिए कई बार इस तहर की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में क्‍या करें जो पैरों में दाग भी नहीं पड़ें और अनचाहे बाल भी साफ हो जाएं, चलिए हम आपको इसके लिए कुछ‍ टिप्‍स बताते हैं-

beauty care tips for leg

इसे जरूर पढ़ें- Shahnaz Husain Tips : विटामिन-सी से चेहरे पर आएगी गजब की शाइन, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

  • समस्या से निपटने के लिए आप पैरों के बाल को शेव करने से पहले एक बार उन्‍हें गर्म पानी से साफ करें। ऐसा करने से बाल मुलायम हो जाते हैं। पैरों के गीले रहते आपको बालों को शेव कर देना चाहिए। यदि पैर सूख जाएंगे तो बाल फिर से हार्ड हो जाएंगे।
  • आप पैरों को स्‍क्रब भी कर सकती हैं। कई बार पैरों में डेड स्किन की परत जमने के कारण भी काले धब्‍बे पड़ जाते हैं। ऐसे में आप किसी भी अच्‍छे बॉडी स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • त्वचा को विशेष क्लींजर से साफ किया जाना चाहिए, जो त्वचा की सतह और छिद्रों से निकलने वाले एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करते हैं। क्लींजिंग के बाद रूई से त्वचा को एस्ट्रिंजेंट लोशन या स्किन टॉनिक से पोंछ लें। ऐसा करने से भी आपको इस समस्‍या से राहत मिलेगी।
  • नहाते समय लूफ का प्रयोग भी जरूर करें। इससे त्‍वचा पर चिपकी गंदगी बहुत अच्‍छे से साफ होती है। साथ ही आपकी स्किन भी स्‍मूद और सॉफ्ट हो जाती है। यदि आप नियमित नहाते वक्‍त लूफे का प्रयोग करती हैं, तो आपकी स्किन बहुत अच्‍छे से साफ हो जाती है।

home remedies for skin beauty

इसे जरूर पढ़ें- Shahnaz Husain Tips: नवरात्रि के त्योहार पर मेकअप के ये टिप्स आएंगे आपके बड़े काम

  • स्किन ब्रशिंग भी मदद से भी आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। आप यह प्रक्रिया नियमित नहाने से पहले कर सकती हैं या फिर आप हफ्ते में एक या दो बार जरूर बॉडी ब्रशिंग करें। केवल त्‍वचा के दाग-धब्‍बे ही नहीं बल्कि बॉडी ब्रशिंग के कई और भी फायदे होते हैं।
  • आपको अपने पैरों में नियमित फुट क्रीम या मॉइश्‍चराइजर लगाना चाहिए। बाजार में आपको स्किन व्‍हाइटनिंग वाली फुट क्रीम भी मिल जाएगी, आप यदि नियमित इसका पैरों में प्रयोग करेंगी तो दाग धब्‍बे अपने आप ही हल्‍के पड़ जाएंगे।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।