झाइयों को कम करने के लिए चेहरे पर करें दही का इस्तेमाल, जानें तरीका

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है और बढ़ती उम्र में अक्सर त्वचा में कई तरीके के बदलाव नजर आने लगता है। खासकर 30 की उम्र के बाद त्वचा में अक्सर झाइयां होने लगती है और त्वचा का रंग भी फीका पड़ने लग जाता है। हालांकि अब आपको मार्केट में इसके लिए भी कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन ये प्रोडक्ट्स नेचुरल नहीं होते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी ने हमें बताया कि त्वचा की देखभाल करने और बढ़ती उम्र में झाइयों को कम करने के लिए आप चेहरे पर दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें दही का चेहरे पर इस्तेमाल और क्या है इसके त्वचा को फायदे।
आवश्यक सामग्री
- दही
- शहद
दही के फायदे
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
शहद के फायदे
- एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : होंठों को ग्लॉसी और हाइड्रेटेड बनाने के लिए ये चीजें आएंगी आपके काम
कैसे करें इस्तेमाल?
- झाइयों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 4 चम्मच दही की डालें।
- इसमें आप करीब 2 चम्मच शहद की डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इन दोनों को मिलाने के बाद ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को कॉटन पैड्स और साफ पानी से धो लें।
- अब आप नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
- हफ्ते में आप इस घरेलू नुस्खे को 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको त्वचा में बदलाव नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको झाइयों को कम करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।